मध्यप्रदेश
Trending

राज्यपाल से अंडर-17 राष्ट्रीय उपविजेता गर्ल्स फ़ुटबॉल टीम ने की भेंट

सेंट जोसफ़ स्कूल की बेटियों की उपलब्धि पर दी बधाई और शुभकामनाएं

भोपाल । राज्यपाल मंगुभाई पटेल से सीबीएससी बोर्ड की अंडर -17 राष्ट्रीय उपविजेता गर्ल्स फ़ुटबॉल टीम ने बुधवार को राजभवन के बैंक्वेट हॉल में शिष्टाचार भेंट की। राज्यपाल पटेल ने उपविजेता टीम की कप्तान यति शर्मा के नेतृत्व में सभी सदस्यों से चर्चा कर परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।

ये खबर भी पढ़ें : दिल दहला देने वाली परंपरा: शव की राख से बना सूप पीते हैं इस जगह के लोग

ये खबर भी पढ़ें : उसना चावल से एक्सपोर्ट ड्यूटी हटाई गई, केंद्र की ओर से नोटिफिकेशन जारी

राज्यपाल पटेल ने कहा कि बेटियों की उपलब्धि पर हम सभी को गर्व है। उन्होंने काह कि जीवन में हमेशा आगे बढ़ते रहने और उपलब्धियों से अपने परिवार, माता-पिता स्कूल और प्रदेश का नाम रोशन करें।

ये खबर भी पढ़ें : करवा चौथ पर Katrina Kaif की फोटो फंस कर रहे वायरल – Pratidin Rajdhani

विदित हो कि सीबीएससी बोर्ड की अण्डर-17 गर्ल्स फुटबॉल प्रतियोगिता का फ़ाइनल मैच चेन्नई में खेला गया। टूर्नामेंट में भारत की कुल 32 टीमों ने भाग लिया। इस अवसर पर प्राचार्य रोनाल्ड एम. वॉन, सेंट जोसफ़ भी उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़ें : सुषमा”के स्नेहिल सृजन – आसमां उड़ान भरो – Pratidin Rajdhani

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper