
नगर निगम जोन 8 जोन कमिश्नर के नेतृत्व में कुल 28 बकायादारों पर अभियान चलाकर बकाया राजस्व वसूली हेतु कार्यवाही
रायपुर नगर निगम जोन 8 राजस्व विभाग ने विगत कई वर्षों से बकाया राशि जमा नहीं कर रहे वार्ड 1, 2, 19 21 एवं 70 के क्षेत्र के 14 बड़े बकायादारो द्वारा डिमांड बिल डिमांड नोटिस और अंतिम नोटिस के बाद भी बकाया अदा नहीं करने पर उनके सम्बंधित 14 व्यवसायिक परिसरों को तत्काल ताला लगाकर किया सीलबंद, अन्य 9 बड़े बकायादारों ने सीलबंदी कार्यवाही करते ही तत्काल बकाया भुगतान किया, एक बड़े बकायादार नें बकाया का पार्ट पेमेंट किया, शेष बकाया 31 मार्च तक देने, एक अन्य ने कल तक 3 ने आज बकाया भुगतान करने दिया आश्वासन
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री विश्वदीप के आदेशानुसार और नगर निगम जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल के नेतृत्व और नगर निगम जोन 8 सहायक राजस्व अधिकारी श्री महादेव रक्सेल के मार्गदर्शन और राजस्व निरीक्षक श्री राजेश मिश्रा, सहायक राजस्व निरीक्षक सर्वश्री नंदकुमार वैष्णव, राकेश दुबे, नरेन्द्र ठाकुर, खगेंद्र सोनी, राम कुमार औसर की उपस्थिति में नगर पालिक निगम जोन 8 की राजस्व विभाग की टीम द्वारा नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 8 अंतर्गत वीर सावरकर नगर वार्ड कमांक 1, पण्डित जवाहर लाल नेहरू वार्ड क्रमांक 2, डॉ एपीजे अब्दुल कलाम वार्ड क्रमांक 19 और शहीद भगत सिंह वार्ड क्रमांक 21 क्षेत्र अंतर्गत कूल 28 बडे बकायादारों द्वारा विगत कई वर्षों से बकाया राशि नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा डिमांड बिल डिमांड नोटिस एवं अंतिम नोटिस जारी करने के उपरांत भी नगर निगम जोन 8 राजस्व विभाग को बकाया राशि अदा नहीं करने पर अभियान चलाया. इन बड़े बकायादारों में संबंधित 14 बड़े बकायादारो के 8 व्यवसायिक परिसरो को तत्काल ताला लगाकर सीलबंद करने की कडी कार्यवाही की गयी.
वहीं इन बकायादारों में एक बड़े बकायादार संत रविदास वार्ड क्रमांक 70 के 39487 रूपये के बड़े बकायादार राजदेव प्रसाद यादव /ईश्वर प्रसाद ने सीलबंदी कार्यवाही के दौरान बकाया का पार्ट पेमेंट तत्काल कर दिया और शेष बकाया दिनांक 31 मार्च 2026 तक देने का आश्वासन दिया. डॉ एपीजे अब्दुल कलाम वार्ड क्रमांक 19 के क्षेत्र के 26901 रूपये के एक अन्य बड़े बकायादार गोदावरी बाई साहू ने सीलबंदी के दौरान कल तक बकाया राशि का भुगतान करने का आश्वासन दिया. तीन अन्य बड़े बकायादारों डॉ एपीजे अब्दुल कलाम वार्ड के 57614 रूपये के बकायादार हितेन्द्र साहू और इसी वार्ड के 38410 रूपये के बकायादार रमेश्वरी साहू और शहीद भगत सिंह वार्ड क्षेत्र के 46917 रूपये के बकायादार गगरीन कुट्टी और अमर कुट्टी ने आज आरटीजीएस के माध्यम से अपना बकाया भुगतान करने का आश्वासन दिया.
रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल एवं सहायक राजस्व अधिकारी श्री महादेव रक्सेल ने बताया कि आज रायपुर नगर पालिक निगम जोन 8 राजस्व विभाग द्वारा जोन क्षेत्र अंतर्गत वीर सावरकर नगर वार्ड कमांक 1 अंतर्गत 529434 रू. के बकायेदार प्रितम सिंग जीत सिंग, 58129 रू. के बकायेदार जगमीत सिंह, 78339 रू. के बकायेदार पवन कुमार सरावगी, 357717 रू. के बकायेदार मुन्नी चक्रधारी वगैरह, 452317 रू. के बकायेदार हरवंश सिंग, महेन्द्र सिंग, सुरजीत कौर वगैरह, 183697 रू. के बकायेदार राहुल धारीवाल, रू. 141022 रू. के बकायेदार आदिल खान, 117410 रू. के बकायादार सुरेन्दर सिंग, गुरविंदर सिंग, 142308 रू. के बकायेदार संजय कुमार सुमन जयराम कुमार साव / रामधनी साव के संबंधित व्यवसायिक परिसर में तत्काल ताला लगाकर सीलबंदी की कार्यवाही बकाया राशि रायपुर नगर पालिक निगम जोन 8 राजस्व विभाग को अदा नहीं करने पर की गई, वहीं वार्ड 1 क्षेत्र के 85516 रू. के बकायादार लीलावती देवी सिंग ने सीलबंदी कार्यवाही के दौरान तत्काल सम्पूर्ण बकाया राशि का भुगतान स्थल पर कर दिया. वहीं नगर निगम जोन 8 क्षेत्र अंतर्गत पण्डित जवाहर लाल नेहरू वार्ड क्रमांक 2 क्षेत्र अंतर्गत 123606 रू. के बकायादार निखिल ट्रेडर्स, 836874 रू. के बकायादार संतोषी देवी द्वारा बकाया राशि अदा नहीं करने पर तत्काल उनके सम्बंधित व्यवसायिक परिसर को सीलबंद कर दिया गया, वहीं वार्ड 2 क्षेत्र के 101275 रू. के बकायेदार आनंद सिंग ठाकुर द्वारा सीलबंदी कार्यवाही के दौरान सम्पूर्ण बकाया राशि का भुगतान तत्काल कर दिया गया.
इसी प्रकार डॉ एपीजे अब्दुल कलाम वार्ड क्रमांक 19 के क्षेत्र के 25174 रू. के बकायेदार खूबचंद साहू, 13141 रू. के बकायेदार भुवनेश्वर सोनी और कविता बेगानी द्वारा सीलबंदी कार्यवाही के दौरान सम्पूर्ण बकाया राशि का स्थल पर तत्काल भुगतान कर दिया गया. वार्ड 19 क्षेत्र के 54117 रू. के बकायेदार गोपाल खरे,119389 रू के बकायेदार नीलिमा चौधरी द्वारा बकाया राशि अदा नहीं किये जाने पर बकायेदारों के सम्बंधित व्यवसायिक परिसरों में तत्काल ताला लगाकर सीलबंदी की कार्यवाही स्थल पर की गयी.
नगर निगम जोन 8 राजस्व विभाग की टीम द्वारा शहीद भगत सिंह वार्ड क्रमांक 21 के क्षेत्र के 284708 रू. के बकायेदार अमरजीत सिंह के सम्बंधित व्यवसायिक परिसर को बकाया राशि अदा नहीं किये जाने पर तत्काल ताला लगाकर सीलबंद कर दिया गया, वहीं वार्ड 21 क्षेत्र के 49801 रू के बकायेदार गुरुबचन सिंह भामरा, 62592 रू. के बकायेदार बाला देवी चौधरी, 48641 रू. के बकायेदार नक्षत्तर कौर, 32076 रू. के बकायेदार दिलीप दामले और 606561 रू. के बकायेदार मेसर्स गगन रेजेंसी अमन गिल द्वारा सीलबंदी कार्यवाही के दौरान स्थल पर अपना सम्पूर्ण बकाया नगर निगम जोन 8 राजस्व विभाग को स्थल पर तत्काल भुगतान कर दिया गया. रायपुर नगर पालिक निगम जोन 8 राजस्व विभाग की टीम द्वारा जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल के नेतृत्व और जोन सहायक राजस्व अधिकारी श्री महादेव रक्सेल के मार्गदर्शन में की गयी।


