RADA
छत्तीसगढ़

टीम प्रहरी अभियान अंतर्गत मौदहापारा सन्डे बाजार मुख्य मार्ग में जनहित में अभियान चलाकर सभी फेरी वालों को नियमों का पालन करने कड़ी हिदायत दी गयी

बार- बार समझाईश के बाद भी सड़क पर कब्जा जमाने पर सड़क से लगभग 10 टेबल, पलंग आदि सामानों को जप्त कर लिया गया

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर- आज रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला और रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार और नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप और यातायात एसपी श्री अजय कुमार के निर्देशानुसार , नगर निगम नगर निवेशक श्री आभाष मिश्रा, जोन 2 जोन कमिश्नर श्री संतोष पाण्डेय, कार्यपालन अभियंता नगर निवेश श्री आशुतोष सिंह, कार्यपालन अभियंता श्री पी. डी. धृतलहरे नगर निगम जोन 2 नगर निवेश विभाग सहित सम्बंधित यातायात पुलिस प्रशासन, मौदहापारा पुलिस थाना बल एवं नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश विभाग उड़नदस्ता नगर निवेश की टीम द्वारा राजधानी शहर नगर निगम रायपुर क्षेत्र अंतर्गत जोन 2 क्षेत्र अंतर्गत मौदहापारा सन्डे बाजार मुख्य मार्ग में टीम प्रहरी अभियान अंतर्गत बाजार क्षेत्र को अतिक्रमण से मुक्त करने व्यापक अभियान के अंतर्गत जनहित में जनसुविधा की दृष्टि से सुगम और सुव्यवस्थित यातायात देने सभी फेरी वालों को समझाइश दी गयी कि वे सड़क पर कब्जा ना करें, अन्यथा की स्थिति में सड़क पर रखे उनके सामानों की यातायात जाम की समस्या दूर करने जनहित में सख्तीपूर्वक जब्ती कर ली जाएगी, इस स्थिति के निर्मित होने पर सम्बंधित कब्जाधारी फेरी वाले स्वतः जिम्मेदार रहेंगे ।
आज चलाये गए जनहितकारी टीम प्रहरी अभियान के अंतर्गत मगर निगम जोन 2 क्षेत्र में मौदहापारा सन्डे बाजार में 20 ठेलो को मार्ग कब्जामुक्त करने बार – बार समझाईश देने के बाद भी सड़क पर सामान रखने वाले फेरी वालों के लगभग 10 टेबल, पलंग आदि सामानों को व्यवस्था सुधारने सड़क मार्ग पर से जप्त कर लिया गया ,
टीम प्रहरी अभियान अंतर्गत लगातार चलाये जा रहे अतिक्रमणरोधी अभियान से राजधानी शहर रायपुर के मौदहापारा सन्डे बाजार मार्ग क्षेत्र में मार्ग यातायात सुगम और सुव्यवस्थित हो गया और इससे आमजनों को यातायात जाम की समस्या से मुक्ति सहित त्वरित राहत प्राप्त हुई।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका