
टीम प्रहरी अभियान अंतर्गत मालवीय मार्ग और पुरानी बस्ती मार्ग लाखेनगर को जनहित में अभियान चलाकर करवाया अतिक्रमणमुक्त
लगभग एक दर्जन ठेलों, गुमटियों को हटाया गया, सड़क से अनेक विभिन्न सामानों, फैशन पुतलों किया जप्त
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!व्यवस्था सुधार हेतु कुछ आदतन अवैध कब्जाधारियों पर कानूनी कार्रवाई करने पुलिस थाना में शीघ्र नामजद एफआईआर दर्ज करवाने की तैयारी
रायपुर- आज रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला और रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार और नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त विश्वदीप और यातायात एसपी अजय कुमार के निर्देशानुसार एएसपी यातायात विवेक शुक्ला,सीएसपी, डीएसपी, नगर निगम अपर आयुक्त नगर निवेश पंकज के. शर्मा, नगर निवेशक आभाष मिश्रा, कार्यपालन अभियंता नगर निवेश आशुतोष सिंह सहित सम्बंधित यातायात पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश विभाग उड़न दस्ता, की टीम द्वारा राजधानी शहर नगर निगम रायपुर क्षेत्र अंतर्गत जोन क्रमांक 4 क्षेत्र अंतर्गत मालवीय मार्ग और जोन 5 क्षेत्र अंतर्गत पुरानी बस्ती मार्ग और लाखेनगर चौक में टीम प्रहरी अभियान अंतर्गत बाजार क्षेत्र में राजधानी शहर के प्रमुख मार्ग को अतिक्रमण से मुक्त करने व्यापक अभियान के अंतर्गत जनहित में जनसुविधा की दृष्टि से सुगम और सुव्यवस्थित यातायात देने सभी दुकानदारों को एक बार पुनः स्पष्ट हिदायत दी गयी है कि वे किसी भी हालत में सड़क पर कब्जा ना करें, अन्यथा की स्थिति में सड़क पर रखे उनके सभी सामानों की यातायात जाम की समस्या दूर करने जनहित में सख्तीपूर्वक तत्काल जब्ती कर ली जाएगी, इस स्थिति के निर्मित होने पर सम्बंधित कब्जाधारी दुकानदार स्वतः जिम्मेदार रहेंगे ।
आज चलाये गए जनहितकारी टीम प्रहरी अभियान के अंतर्गत जोन क्रमांक 4 अंतर्गत मालवीय मार्ग और जोन 5 अंतर्गत पुरानी बस्ती मार्ग और लाखेनगर चौक में लगभग एक दर्जन ठेलों को बाजार के प्रमुख मार्ग को कब्जामुक्त करने कड़ाई से व्यवस्था सुधारने हटाने की कार्रवाई की गयी, साथ ही पुरानी बस्ती मार्ग लाखेनगर चौक में सड़क पर कब्जा कर दुकानदारों द्वारा रखे गए फैशन के अनेक पुतलों को कड़ाई से व्यवस्था सुधार हेतु जप्त कर लिया गया, कुछ आदतन अवैध कब्जाधारियों पर व्यवस्था सुधार लाने पुलिस थाना में कानूनी कार्रवाई हेतु शीघ्र नामजद एफआईआर दर्ज करने की प्रशासनिक तैयारी की जा रही है ।
टीम प्रहरी अभियान अंतर्गत लगातार चलाये जा रहे अतिक्रमणरोधी अभियान से राजधानी शहर रायपुर के विभिन्न प्रमुख बाजार क्षेत्रों में भिन्न मुख्य मार्गो का यातायात निरन्तर सुगम और सुव्यवस्थित हो रहा है और इससे आमजनों को यातायात जाम की समस्या से मुक्ति सहित लगातार त्वरित राहत प्राप्त हो रही है।


