
रायपुर। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का नवागांव हेलीपैड पहुंचने पर उनका आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी उनके साथ नवागांव पहुंचे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
केन्द्रीय गृह मंत्री शाह का हैलीपेड में सांसद रायपुर लोकसभा बृजमोहन अग्रवाल, विधायक इंद्र कुमार साहू और रोहित साहू, पूर्व सांसद महासमुंद चंदूलाल साहू, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, नवागांव सरपंच भागवत साहू और संभाग आयुक्त महादेव कांवरे सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण ने स्वागत किया। हेलीपैड में स्वागत के बाद केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह नवागांव से महाप्रभु वल्लभाचार्य की जन्म स्थली चम्पारण के लिए रवाना हुए।

