RADA
छत्तीसगढ़
Trending

“चंगोराभाठा में हरियाली की अनोखी पहल: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से स्कूली बच्चों और जनप्रतिनिधियों ने दी पर्यावरण को सौगात”

सबने मिलकर मौलश्री, अशोक, शीशम, गुलमोहर, कचनार के 70 पौधे किये रोपित

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर को हरित, स्वच्छ, सुन्दर राजधानी स्मार्ट सिटी बनाने एक पेड़ माँ के नाम महाभियान में अधिकाधिक पेड़ रोपित कर उनकी वृक्ष बनते तक खाद, पानी डालकर सुरक्षा करने का नागरिकों से विनम्र आव्हान

रायपुर- आज नगर पालिक निगम रायपुर के पर्यावरण एवं उद्यानिकी विभाग और जोन 5 के तत्वावधान में नगर निगम जोन 5 के अंतर्गत चंगोराभाठा के सांस्कृतिक भवन परिसर में डॉक्टर खूबचंद बघेल उद्यान परिसर में भारत गणराज्य के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के समाज हित में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से किये गए आव्हान पर प्रदेश के मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व और उप मुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग  अरुण साव के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे एक पेड़ माँ के नाम महाभियान के अंतर्गत सामूहिक पौधरोपण का संक्षिप्त आयोजन रखा गया. पौधरोपण आयोजन में पहुंचकर रायपुर लोकसभा सांसद  बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर मीनल चौबे, रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी, नगर निगम सभापति सूर्यकान्त राठौड़, निगम पर्यावरण एवं उद्यानिकी विभाग के अध्यक्ष  भोलाराम साहू, नगरीय नियोजन एवं भवन अनुज्ञा विभाग के अध्यक्ष  मनोज वर्मा, पार्षद  ममता सोनू तिवारी,  दुर्गा यादराम साहू ने चंगोराभाठा स्कूल के बच्चों के साथ मिलकर उद्यान परिसर में अशोक, मौलश्री, कचनार, शीशम, गुलमोहर प्रजाति के 70 पौधोँ को ट्री गार्ड की सुरक्षा सहित रोपित करते हुए एक पेड़ माँ के नाम महाभियान में रोपित किये गए प्रत्येक पौधे को बृक्ष बनते तक पानी खाद आदि डालने की व्यवस्था करवाकर अपनी संतान की भांति समस्त लगाए गए पौधोँ का समुचित संरक्षण किये जाने की सामूहिक संकल्प समाज हित में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से दोहराया..

लोकसभा सांसद  बृजमोहन अग्रवाल, महापौर  मीनल चौबे, दक्षिण विधायक  सुनील सोनी, सभापति सूर्यकान्त राठौड़, पर्यावरण एवं उद्यानिकी विभाग अध्यक्ष  भोलाराम साहू, एमआईसी सदस्य मनोज वर्मा, पार्षद  ममता सोनू तिवारी,  दुर्गा यादराम साहू ने सभी नागरिकों को रायपुर को हरित, स्वच्छ, सुन्दर राजधानी समर्य सिटी बनाने अधिक से अधिक संख्या में एक पेड़ माँ के नाम सुरक्षित स्थान पर रोपित कर प्रत्येक पौधे के वृक्ष बनते तक उनकी समुचित देखभाल, सुरक्षा, संरक्षण किये जाने का आव्हान समाज हित में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से नगर निगम रायपुर के पर्यावरण और उद्यानिकी विभाग की ओर से किया हैं.
पौधरोपण आयोजन में उपायुक्त जसदेव सिंह बाबरा, जोन 5 जोन कमिश्नर खीरसागर नायक, कार्यपालन अभियंता  डी. के. पैकरा, सहायक अभियंता  नागेश्वर रामटेके,सहायक अभियंता  आशीष श्रीवास्तव, उप अभियंता सुश्री प्राची चौबे, सर्वश्री संस्कार शर्मा, टिकेन्द्र चंद्राकर, उद्यान विभाग के मुक्तानंद चंद्राकर सहित क्षेत्र के निवासी गणमान्यजनों, महिलाओं, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, नवयुवकों, आमजनों की बड़ी संख्या में चंगोराभाठा के डॉक्टर खूबचंद बघेल उद्यान परिसर में उपस्थिति रही.

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका