उत्तरप्रदेश

UP Crime News: लाठी-डंडे और बैट से पीट-पीटकर बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव…भारी पुलिस बल तैनात

बलरामपुर: बलरामपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां पर श्रीदतगंज थाना क्षेत्र में मामूली विवाद में एक बुजुर्ग की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस विवाद में कई अन्य घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। गांव में तनाव के माहौल को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

क्यों हुई वारदात? 
पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पिपरा याकूब गांव के बभनी मजरे में शनिवार को जुबेर नामक युवक खेत की सिंचाई के बाद पड़ोसी दुल्ले को पाइप वापस करने गया था, जहां पर पाइप कम होने की बात को लेकर कहासुनी होने लगी। उन्होंने कहा कि विवाद इतना बढ़ गया कि क्रिकेट खेल रहे कुछ युवक वहां पहुंच गए और जुबेर को पीटने लगे। शोर सुनकर बचाने के लिए पहुंचे जुबेर के पिता निजामुद्दीन (71) पर युवकों ने लाठी डंडे एवं बैट से हमला कर दिया।

दो लोग बुरी तरह घायल 
हमले में निजामुद्दीन गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े जिससे उनकी मौत हो गई। सीओ ने बताया कि बचाने के लिए दौड़ी जुबेर की बहन सहित दो लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट मिलने के बाद विधिक कार्यवाही की जाएगी। सीओ ने बताया कि गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका