RADA
छत्तीसगढ़
Trending

नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 : लोकतंत्र के महापर्व का हिस्सा बने बुजुर्ग दम्पत्ति इतवारी राम और अनुसूइया देवांगन

कहा मतदान करना हमारा अधिकार और कर्तव्य है, सभी जरूर मतदान करें

रायपुर ।  राज्य के 173 नगरीय निकायों के लिए आज एक चरण में मतदान संपन्न हो रहा है.धमतरी जिले के छः नगरीय निकायों में महापौर, नगर पंचायत अध्यक्ष और वार्ड पार्षदों के निर्वाचन के लिए वोट डालने आज सुबह से ही मतदाताओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नगरपालिक निगम धमतरी के सुभाष नगर वार्ड निवासी बुजुर्ग दम्पत्ति  इतवारी राम देवांगन और  अनुसूईया देवांगन भी इस लोकतंत्र के महापर्व का हिस्सा बने। उन्होंने सुबह से ही मतदान केन्द्र पहुंचकर महापौर और अपने वार्ड के पार्षद के लिए वोट डाला और सभी मतदाताओं को मताधिकार का उपयोग करने की अपील की। दम्पत्ति ने कहा कि मतदान करना हमारा अधिकार और कर्तव्य है, इसलिए सभी वोट जरूर करें।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका