छत्तीसगढ़
Trending

देवी अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयन्ती पर विविध गतिविधियाँ :- निगम जोन 6 में स्वच्छता दीदियों का सम्मान, रंगोली, बच्चों को पुरस्कार

जोन 10 में स्वच्छता दीदियों की निबंध लेखन और चित्रकला स्पर्धा

रायपुर – देवी अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयन्ती के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के निर्देश के परिपालन में नगर निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, संस्कृति विभाग अध्यक्ष  अमर गिदवानी, आयुक्त  विश्वदीप के निर्देश पर नगर निगम संस्कृति विभाग और जोनों के माध्यम से दिनांक 21 मई से 31 मई 2025 तक विविध सकारात्मक गतिविधियाँ की गयी हैँ. इस क्रम में आज नगर निगम जोन क्रमांक 6 द्वारा नगर निगम जोन 6 जोन अध्यक्ष  बद्री प्रसाद गुप्ता, जोन कमिश्नर हितेन्द्र यादव, कार्यपालन अभियंता अतुल चोपड़ा की उपस्थिति में नगर निगम जोन क्रमांक 6 द्वारा जोन क्षेत्र के अंतर्गत स्वसहायता समूहों की महिलाओं स्वच्छता दीदियों को सम्मानित किया गया. रंगोली स्पर्धा रखी गयी, देवी अहिल्या बाई होल्कर की जीवनी पर सुन्दर रंगोली उकेरी गयी. बच्चों को प्रोत्साहित कर पुरस्कृत किया गया.नगर निगम जोन क्रमांक 10 द्वारा जोन अध्यक्ष  सचिन बी. मेघानी एवं जोन कमिश्नर  विवेकानंद दुबे, कार्यपालन अभियंता  दिनेश सिन्हा के निर्देश पर जोन क्षेत्र की महिला स्वसहायता समूहों की महिलाओं स्वच्छता दीदियों के मध्य देवी अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयन्ती पर उनकी जीवनी पर आधारित निबंध लेखन एवं चित्रकला स्पर्धा रखी गयी, जिसमें स्वच्छता दीदियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

Join Us

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Amazon पर 70% तक छूट, 2000 में स्टाइलिश घड़ियां Amazon पर 70% तक छूट में बेस्ट लिनन कुर्ता सेट Myntra पर ब्रांडेड स्पोर्ट्स शूज़ पर 90% तक छूट, स्टाइलिश फुटवियर बंद हो गया पुराना नंबर? ऐसे करें Aadhaar में नया मोबाइल नंबर अपडेट