छत्तीसगढ़

पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मनोज दयाल ने स्कूली विद्यार्थियों को दिया सफलता के मूल मंत्र का ज्ञान

रायपुर: कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय परिसर में आज उस वक्त एक अलग ही ऊर्जा और उत्साह देखने को मिला, जब ब्रह्मविद द ग्लोबल स्कूल के कक्षा सातवीं के लगभग पचास विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के साथ विश्वविद्यालय का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने न सिर्फ पत्रकारिता की बारीकियों को समझा, बल्कि विश्वविद्यालय के रेडियो स्टेशन पर अपनी आवाज का जादू भी बिखेरा।

छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का महा अभियान “आया त्योहार, चलो बाजार- रोशन बाजार, समृद्ध व्यापार का भव्य शुभारंभ

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों से संवाद करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मनोज दयाल ने जीवन में सफलता और व्यक्तित्व विकास के बेहद व्यावहारिक सूत्र को साझा किए। उन्होंने विद्यार्थियों के समक्ष 4Ps और 6Cs के जीवन सिद्धांतों का अनूठा वर्णन रखा। जिसके अंतर्गत उन्होंने बताया कि अनुशासन और अनुनय का पालन कर जीवन को व्यवस्थित बनाना, एकाग्रता, आत्मविश्वास और साहस के बल पर हर चुनौती को जीतना, आडंबर और दिखावे की दुनिया से बचकर अपरिग्रह की राह पर चलने की बात कही।
इस शैक्षणिक भ्रमण का सबसे रोमांचक पल तब आया जब बच्चे विश्वविद्यालय के हाई-टेक टेलीविजन और रेडियो स्टूडियो पहुंचे।

अपूर्ण एवं अपंजीकृत परियोजना पर CG-RERA की सख्त कार्रवाई, प्रमोटर को आबंटी को 6.87 लाख रुपये ब्याज भुगतान करने का आदेश

विद्यार्थियों ने न केवल मीडिया प्रोडक्शन की लाइव वर्किंग को देखा, बल्कि रेडियो संवाद 90.8 मेगाहर्ट्ज पर खुद के द्वारा तैयार किए गए विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रमों का शानदार प्रसारण भी किया। स्टूडियो के भीतर बच्चों का आत्मविश्वास देखने लायक था। इस पूरे शैक्षणिक व व्यावहारिक सत्र को सफल बनाने में विश्वविद्यालय और स्कूल के वरिष्ठ जनों का विशेष योगदान रहा। विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र मोहंती के कुशल मार्गदर्शन में यह आयोजन संपन्न हुआ। डॉ. चैताली पांडे ने बेहद आत्मीय और प्रभावी ढंग से मंच संचालन कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस शैक्षणिक भ्रमण ने स्कूली बच्चों को किताबी दुनिया से बाहर निकालकर मीडिया और जनसंचार के व्यावहारिक पहलुओं से रूबरू कराया, जो उनके भविष्य के दृष्टिकोण को बदलने में मील का पत्थर साबित होगा। शिक्षक टीम की गरिमामयी उपस्थिति रही ।विद्यार्थियों के साथ स्कूल की ओर से मुख्य रूप से शिक्षक झुमुर विश्वास, रोली तिवारी, दीपिका चक्रवर्ती, विधित दानवानी और अमित पोद्दार उपस्थित रहे, जिन्होंने बच्चों के इस व्यावहारिक अनुभव को और अधिक समृद्ध बनाया।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper