RADA
टेक्नोलॉजी
Trending

 VinFast Auto India ने भारत के 27 शहरों में 32 डीलरशिप खोलने की योजना बनाई 

वियतनाम की ये ऑटो कंपनी तेजी से पसार रही पैर; देश के 27 शहरों में खोले 32 डीलर, 2 EV मॉडल करेगी लॉन्च
डीलरशिप्स उन शहरों में खोली जाएंगी, जहां इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग तेजी से बढ़ रही है और इंफ्रास्ट्रक्चर भी तैयार है. इनमें दिल्ली, गुड़गांव, नोएडा, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे, जयपुर, अहमदाबाद, कोलकाता, कोच्चि, भुवनेश्वर, लखनऊ, शिमला, गोवा जैसे शहर शामिल हैं.
वियतनाम की मशहूर इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी VinFast Auto India ने भारत में अपने विस्तार की रणनीति के तहत बड़ी घोषणा की. कंपनी ने देश के 13 प्रमुख डीलर ग्रुप्स के साथ साझेदारी कर 27 शहरों में 32 डीलरशिप खोलने की योजना बनाई है. इस कदम का उद्देश्य भारत में एक मजबूत 3S नेटवर्क (सेल्स, सर्विस, स्पेयर पार्ट्स) खड़ा करना है, ताकि ग्राहकों को हर स्तर पर बेहतरीन सुविधा मिल सके. VinFast का लक्ष्य है कि वह 2025 के अंत तक 35 डीलरशिप्स भारत में स्थापित कर ले. कंपनी 15 जुलाई से अपने दो नए प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV मॉडल – VF 6 और VF 7 – की प्री-बुकिंग भी शुरू करने जा रही है.
डीलरशिप्स उन शहरों में खोली जाएंगी, जहां इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग तेजी से बढ़ रही है और इंफ्रास्ट्रक्चर भी तैयार है. इनमें दिल्ली, गुड़गांव, नोएडा, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे, जयपुर, अहमदाबाद, कोलकाता, कोच्चि, भुवनेश्वर, लखनऊ, शिमला, गोवा जैसे शहर शामिल हैं.
किन डीलर ग्रुप्स के साथ की साझेदारी?

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

VinFast ने देश के प्रतिष्ठित डीलरशिप ग्रुप्स जैसे कि Pasco Group (दिल्ली), Dev Bhoomi Group (हिमाचल), KB Group (यूपी), Raja Group (कर्नाटक), EVM Group (केरल), Dhone Group (महाराष्ट्र) आदि के साथ समझौता किया है. हर डीलरशिप पर शोरूम, सर्विस सेंटर और स्पेयर पार्ट्स की पूरी सुविधा होगी.

इस मौके पर कंपनी के CEO फाम सान चौ ने कहा कि भारत के भरोसेमंद डीलर ग्रुप्स के साथ साझेदारी करके हमें खुशी हो रही है। हम भारतीय ग्राहकों को भरोसेमंद और उत्कृष्ट सेवा अनुभव देने के लिए प्रतिबद्ध हैं. कंपनी ने भारत में मजबूत EV इकोसिस्टम बनाने के लिए कई रणनीतिक साझेदारियां भी की हैं. इसमें ये सर्विस शामिल हैं.

Global Assure – 24×7 रोडसाइड असिस्टेंस और मोबाइल सर्विस
myTVS और RoadGrid – पूरे भारत में EV चार्जिंग और सर्विस नेटवर्क
BatX Energies – बैटरियों की रिसायक्लिंग और पुनः उपयोग की सुविधा

VinFast का फोकस

VinFast भारत में टिकाऊ, विश्वसनीय और ग्राहक-केंद्रित मोबिलिटी देने पर जोर दे रहा है. कंपनी का अत्याधुनिक निर्माण प्लांट तमिलनाडु के तूतीकोरिन में भी जल्द शुरू होने वाला है, जो भारत में इसके दीर्घकालिक निवेश का प्रमाण है.

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका