
विराट कोहली का 274 मिलियन फॉलोअर वाला इंस्टाग्राम अकाउंट फिर एक्टिव हुआ, सोशल मीडिया पर मचा था हंगामा
Virat Kohli Instagram Account: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी. दरअसल, कोहली का आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक गायब हो गया, जिसके बाद फैन्स में बेचैनी फैल गई. कई यूजर्स को उनका प्रोफाइल सर्च करने पर ‘User not found’ दिखने लगा, जिससे यह कयास लगाए जाने लगे कि कोहली ने अपना अकाउंट डिलीट या डिएक्टिवेट कर दिया है. कोहली की इंस्टाग्राम पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है, उनके 270 मिलियन (27 करोड़) फॉलोअर्स हैं. ऐसे में अकाउंट के अचानक गायब होने पर फैन्स ने सवाल उठाने शुरू कर दिए. कई फैन्स ने उनकी पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के इंस्टाग्राम पोस्ट्स के कमेंट सेक्शन में भी इसको लेकर सवाल किए.हालांकि, कुछ ही घंटों बाद विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट दोबारा एक्टिवेट हो गया. अकाउंट के वापस आते ही फैन्स ने राहत की सांस ली. फिलहाल कोहली या उनकी टीम की तरफ से इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. ऐसे में यह साफ नहीं हो पाया है कि अकाउंट तकनीकी कारणों से डिएक्टिव हुआ था या यह कोहली का निजी फैसला था. वहीं सवाल यह भी है कि क्या कोहली का अकाउंट हैक तो नहीं हुआ था.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

