RADA
मनोरंजन

अरमान मलिक की पत्नी कृतिका के प्रति विशाल ने जाहिर की पसंद !

अरमान मलिक की पत्नी कृतिका के प्रति विशाल ने जाहिर की पसंद !

बिग बॉस ओटीटी 3′ के प्रतिभागियों के सभी रंग धीरे-धीरे सामने आ रहे हैं। अब हाल ही में इंफ्लूएंसर विशाल पांडे अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका मलिक के प्रति अपनी पसंद जाहिर की है। विशाल और उनके करीबी दोस्त लवकेश कटारिया के बीच बातचीत के दौरान, कृतिका उन दोनों से बात करती नजर आईं। इस दौरान विशाल ने कहा, ‘भाभी, आप मेकअप के बिना ज्यादा अच्छे दिखते हो।’
गिल्ट में है विशाल
इसी बातचीत के दौरान कृतिका के जाने के बाद, विशाल ने कबूल किया कि उन्हें शो में किसी बात को लेकर अपराध बोध हुआ था। लवकेश ने उससे पूछा कि वह किस बात का दोषी है। जवाब में विशाल पांडे ने उनके कान में फुसफुसाते हुए कहा, ‘भाभी सुंदर लगती है। अच्छे तरीके से बोल रहा हूं।’

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बहुविवाह को लेकर हो रही आलोचना
अरमान मलिक ने जब से अपनी दोनों पत्नियों कृतिका और पायल के साथ ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में एंट्री ली है, तब से नेटिजन्स के निशाने पर हैं। बहुविवाह को बढ़ावा देने को लेकर उन्हें खूब आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, हाल ही में बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद उनकी पहली पत्नी पायल ने इस पर अपनी सफाई पेश की थी और कहा था कि वह बहुविवाह का समर्थन नहीं करते हैं।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका