छत्तीसगढ़

स्वंयेसवकों ने श्री गुरुनानक देव जी के कृतित्व को याद किया

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय पहुंची श्रीगुरुनानक देवजी की शोभायात्रा

रायपुर । सिखों के पहले गुरू पूज्य श्री गुरुनानक देव जी के 555वें प्रकाश पर्व के निमित्त रायपुर में आज भव्य शोभायात्रा निकाली गई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यालय जागृति मंडल में शोभा यात्रा-प्रभात फेरी का भव्य स्वागत किया गया। यहां मातृशक्ति द्वारा श्रद्धेय श्री गुरुनानक देव जी के जीवन कृतित्व को व्यक्त करने वाले अत्यंत प्रेरक कीर्तन प्रस्तुत किए गए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने पालकी साहब में पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के प्रांत संघचालक टोपलाल वर्मा  अपने उद्बोधन में कहा, “श्रीगुरुनानक देवजी का संपूर्ण जीवन हिंदुत्व और धर्म की रक्षा में बीता। आज संपूर्ण समाज को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र हित में कार्य करने की आवश्यकता है। श्रीगुरुनानक देव भारत मां के सच्चे सुपुत्र व प्रेरणापुंज हैं।” इस अवसर पर बड़ी संख्या में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने पालकी साहब में पुष्प अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलते हुए राष्ट्रहित में कार्य करने की मंगलकामना की। प्रभात फेरी के अवसर पर  नारायण नामेदव द्वारा प्रस्तुत गीत पीता वारया ते लाल चारो वारे ओ हिंदू तेरी शान….गीत ने लोगों को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ प्रचारक श्री शांताराम सर्राफ, प्रांत कार्यवाह  चंद्रशेखर देवांगन  , प्रांत प्रचारक  अभय राम वर्मा, सह प्रांत प्रचारक  नारायण नामदेव, सह प्रांत प्रचार प्रमुख  संजय तिवारी, महानगर संघचालक घनश्याम बिड़ला  , सज्जन सिंह, जागीर सिंह, कुलविंदर सिंह तथा ज्ञानी सिंह समेत बड़ी संख्या में संघ के कार्यकर्ता व समाजसेवी उपस्थित रहे।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका