यूपी के मतदाता जरा ध्यान दें! 18 जनवरी को सभी बूथों पर होगा Voter list का वाचन और सत्यापन, मौके पर कर सकते है दावा-आपत्ति

लखनऊ। यूपी में मतदाता सूची को लेकर चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण के बीच निर्वाचन अधिकारी का बड़ा बयान सामने आया है। उनका कहना है कि SIR अभियान के अंतर्गत 18 जनवरी 2026 को मिशन मोड में सभी बूथों पर मतदाता सूची का वाचन एवं सत्यापन किया जाएगा। बूथ लेवल अधिकारियों की समय से पूर्व उपस्थिति तथा आवश्यक मतदाता सूचियाँ और फार्म उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए है।
48 घंटे में निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश
निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदाताओं से नाम जोड़ने, संशोधन एवं विलोपन हेतु दावे-आपत्तियाँ मौके पर प्राप्त करने का आह्वान किया गया। ERO द्वारा अभियान की सतत निगरानी, शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण एवं लंबित प्रकरणों के शीघ्र समाधान पर जोर दिया गया। अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं “बुक ए कॉल विथ बीएलओ” प्रकरणों का 48 घंटे में निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिनवा ने हाल ही में यूपी की ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी की थी। जिसके मुताबिक उत्तर प्रदेश में SIR बाद 12 करोड़ 55 लाख से ज्यादा वोटर हैं। SIR में 18.70 लाख लोगों के हस्ताक्षर नहीं आए है। 46.33 लाख लोगों की मृत्यु हो चुकी है। 18.7 प्रतिशत लोगों के फॉर्म वापस नहीं आए है। 6 फरवरी तक लोग अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

