राज्य
मणिपुर के 11 निर्वाचन केंद्रों में आज फिर मतदान
मणिपुर के 11 निर्वाचन केंद्रों में आज फिर मतदान
मणिपुर में जारी हिंसा के बीच भी लोकसभा चुनाव कराए जा रहे हैं। 19 अप्रैल को पहले चरण के मतदान के दौरान धांधली के आरोपों के कारण 11 मतदान केंद्रों पर दोबारा वोटिंग कराने का फैसला लिया गया। इनर मणिपुर के 11 निर्वाचन केंद्रों में आज फिर से मतदान हो रहा है। सोशल मीडिया पर दोबारा मतदान को लेकर एक वीडियो भी जारी किया गया है, जिसमें पूर्वी इंफाल में मोइरंगकम्पु साजेब के एक मतदान केंद्र का नजारा दिखाया गया है। यहां लोग दोबारा मतदान करने के लिए एकत्रित हुए हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पूर्वी इंफाल के खुरई क्षेत्र में भी दोबारा मतदान कराया जा रहा है। इस दौरान मतदान केंद्र के बाहर कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। यहां भी मतदान के लिए लोग एक बार फिर से एकत्रित हुए हैं।