RADA
छत्तीसगढ़
Trending

रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए सुबह सात बजे से मतदान शुरु

रायपुर।  राजधानी रायपुर में  बुधवार को रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है। सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो चुका है। भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी और कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा के भाग्य का फैसला आज जनता करेगी। इसके लिए 253 मुख्य मतदान केंद्र और 13 सहायक मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वहीं उपचुनाव काे लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखने काे मिल रहा है। सुबह से ही मतदान करने मतदान केन्द्र में लंबी लाईन लगी है। इन सभी मतदान केन्द्रों में उप-निर्वाचन के लिए सुबह सात से शाम छह बजे तक वोटिंग होगी। विधानसभा क्षेत्र में 2.71 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।.

दो लाख 71 हजार 169 मतदाता डालेंगे वोट

उप-निर्वाचन में क्षेत्र के कुल दो लाख 71 हजार 169 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें एक लाख 33 हजार 800 पुरूष मतदाता, एक लाख 37 हजार 317 महिला मतदाता और 52 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका