
भानुप्रतापपुर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर में एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां हाईटेक डिवाइस से लैस एक गिद्ध के मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। गिद्ध के पंख के ऊपर हाईटेक डिवाइस लगी है। फिलहाल स्पष्ट नहीं हुआ है कि डिवाइस कौन सा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जिले के अतिसंवेदनशील व आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र ” भानुप्रतापपुर के आत्मानंद स्कूल के दीवार पर या छत पर हाईटेक डिवाइस से लैंस गिद्ध के पहुंचने व दिखने से जहां हड़कंप मच गया है , वहीं इसे लेकर अभी तक पुलिस प्रशासन व वन विभाग की ओर से किसी भी प्रकार की ” जानकारी ” MEDIA MEN के हाथ नहीं लगी है ?
हालांकि आमतोर पर ” गिद्ध ” यहां देखा नहीं जाता और ना ही पाया जाता है लेकिन हाईटेक डिवाइस से लैंस गिद्ध के देखे जाने से ” चर्चा ” जाेराें से चल रही है । गिद्ध का हाईटेक डिवाइस के साथ कनेक्ट होकर दिखाई पड़ना ” किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि साजिश के तहत यह गिद्ध बाहर से आया है।
