छत्तीसगढ़
Trending

छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर में दिखा हाईटेक डिवाइस से लैस गिद्ध , मचा हड़कंप 

भानुप्रतापपुर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर में एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां हाईटेक डिवाइस से लैस एक गिद्ध के मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। गिद्ध के पंख के ऊपर हाईटेक डिवाइस लगी है। फिलहाल स्पष्ट नहीं हुआ है कि डिवाइस कौन सा है।

जिले के अतिसंवेदनशील व आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र ” भानुप्रतापपुर के आत्मानंद स्कूल के ‌दीवार पर या छत पर हाईटेक डिवाइस से लैंस गिद्ध के पहुंचने व दिखने से जहां हड़कंप मच गया है , वहीं इसे लेकर अभी तक पुलिस प्रशासन व वन विभाग की ओर से किसी भी प्रकार की ” जानकारी ” MEDIA MEN के हाथ नहीं लगी है ?
हालांकि आमतोर पर ” गिद्ध ” यहां देखा नहीं जाता और ना ही पाया जाता है लेकिन हाईटेक डिवाइस से लैंस गिद्ध के देखे जाने से ” चर्चा ” जाेराें से चल रही  है । गिद्ध का हाईटेक डिवाइस के साथ कनेक्ट होकर दिखाई पड़ना ” किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं।  ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि साजिश के तहत यह गिद्ध बाहर से आया है।

 

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper