
खाना खाते समय टीवी और मोबाइल देखना सेहत के लिए बन सकता है खतरा, ये नुकसान जानकर चौंक जाएंगे आप
आज की तेज रफ्तार जिंदगी में टीवी, मोबाइल और लैपटॉप हमारी रोजमर्रा की आदतों का हिस्सा बन गए हैं। सुबह की चाय से लेकर रात के खाने तक, ज्यादातर लोग किसी न किसी स्क्रीन के साथ समय बिताते हैं। कई लोगों की तो आदत ही बन चुकी है कि वे बिना टीवी या मोबाइल देखे खाना तक नहीं खाते।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!हालांकि यह आदत देखने में सामान्य लगती है, लेकिन खाना खाते समय स्क्रीन पर ध्यान लगाए रखना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। यह आदत धीरे-धीरे शरीर और दिमाग दोनों पर बुरा असर डालती है। अगर समय रहते इसे नहीं बदला गया, तो इसके गंभीर परिणाम सामने आ सकते हैं।
खाना खाते समय टीवी और मोबाइल देखने के जानें ये बड़े नुकसान
जरूरत से ज्यादा खाने की समस्या
जब व्यक्ति खाना खाते समय टीवी या मोबाइल देखता है, तो उसका ध्यान खाने पर नहीं रहता। ऐसे में दिमाग पेट भरने के संकेत समय पर नहीं कर पाता। जिससे इंसान जरूरत से ज्यादा खाना खा लेता है। यही आदत आगे चलकर मोटापे का कारण बन सकती है।
पाचन तंत्र पर पड़ता है बुरा प्रभाव
खाना खाने के दौरान ध्यान भटकने से लार और पाचन से जुड़े एंजाइम्स सही मात्रा में नहीं बनते। इसका सीधा असर पाचन पर पड़ता है। ऐसे लोगों में गैस, एसिडिटी, अपच और पेट भारी रहने जैसी समस्याए अधिक देखी जाती है।
दिमाग को नहीं मिलती संतुष्टि
ध्यान से खाना खाने पर दिमाग को संतुष्टि का एहसास होता है। लेकिन स्क्रीन देखते हुए खाने से यह संतुष्टि नहीं पाती। इसका परिणाम यह होता है कि कुछ समय बाद फिर कुछ खाने की इच्छा होने लगती है, जिससे अधिक खाने की आदत बढ़ती है।
बच्चों की सेहत और आदतों पर असर
टीवी या मोबाइल के साथ खाना खाने की आदत बच्चों में भी जल्दी विकसित हो जाती है। इससे वे खाने के स्वाद को ठीक से पहचान नहीं पाते और जंक फूड की ओर ज्यादा आकर्षित होते हैं। यह आदत आगे चलकर मोटापा और जीवनशैली से जुड़ी बीमरियों का कारण बन सकती है।
मानसिक थकान महसूस होना
ध्यानपूर्वक भोजन करना सेहत के लिए बेहद जरूरी है। लेकिन स्क्रीन के साथ खाना खाने से यह आदत धीरे-धीरे खत्म हो जाती है। दिमाग लगातार एक साथ कई कामों में लगा रहता है, जिससे तनाव बढ़ता है और मानसिक थकान भी महसूस होती है।
इसलिए बेहतर सेहत के लिए जरूरी है कि खाना खाते समय टीवी और मोबाइल से दूरी बना कर रखें और पूरे ध्यान के साथ भोजन करें।

