
मौसम का बदला मिजाज, शनिवार से फिर बढ़ेगी ठंड

भोपाल: प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में इस समय मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। हवाओं के साथ नमी आने के कारण आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि शुक्रवार को पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़ सकता है, जिससे शनिवार से रात के तापमान में गिरावट होने की संभावना है।
ये खबर भी पढ़ें : स्वस्थ खानपान से पाएं हाई बीपी से राहत!
पिछले 24 घंटों में कहां हुई बारिश?
गुरुवार सुबह 8:30 बजे तक भिंड, मुरैना, शिवपुरी, ग्वालियर और छतरपुर में हल्की बारिश दर्ज की गई। इस दौरान प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका पचमढ़ी रहा, जहां न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सबसे गर्म स्थान खरगोन रहा, जहां अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
ये खबर भी पढ़ें : आइये देखें कि दुनिया भर में वेलेंटाइन डै दिन कैसे मनाया जाता है
शनिवार से तापमान में गिरावट
मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिजीत चक्रवर्ती के अनुसार, इस समय उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जो हवा के ऊपरी हिस्से में चक्रवात की तरह बना हुआ है।
ये खबर भी पढ़ें : अपने घर में वास्तु दोष को दूर करने के लिए टिप्स
इसके प्रभाव से पश्चिमी राजस्थान के आसपास एक और चक्रवात विकसित हो गया है। इसके अलावा, बांग्लादेश से तेलंगाना और पश्चिम बंगाल से ओडिशा होते हुए दक्षिणी छत्तीसगढ़ तक द्रोणिका लाइन बनी हुई है।
ये खबर भी पढ़ें : विटामिन बी12 के शाकाहारी स्रोत और बेहतर अवशोषण के लिए सुझाव
इन मौसमी बदलावों के कारण हवाओं में नमी बढ़ी हुई है, जिससे बादल बने हुए हैं। शुक्रवार को पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़ जाएगा, जिससे हवाओं का रुख उत्तरी हो जाएगा। इसके चलते शनिवार से रात के तापमान में गिरावट शुरू हो सकती है।
ये खबर भी पढ़ें : बिलासपुर हाईकोर्ट ने अरपा नदी को लेकर जताई चिंता, सचिव से मांगा शपथ पत्र
24 फरवरी के बाद फिर बदलेगा मौसम
मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला का कहना है कि 24 फरवरी के बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में सक्रिय होगा। इसका असर यह होगा कि रात के तापमान में दोबारा बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे ठंडक थोड़ी कम हो जाएगी।
ये खबर भी पढ़ें : आपकी रानी बेटी के लिए ऐसे नाम जो बड़े ही खूबसूरत