
प्रदेश में दो दिन बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, बढ़ेगी ठंड
रायपुर। प्रदेश में मौसम में बदलाव आने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट का दौर शुरू होगा। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार, प्रदेश में अगले सात दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा, और उत्तर पूर्वी हवाओं की तेज गति के चलते तापमान में तेजी से गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से नमी का आना कम हो गया है। जिससे तापमान में गिरावट की स्थित बन सकती है। अभी प्रदेश का अधिकतम और न्यूनतम औसत तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री तक अधिक है। अगले तीन दिनों के बाद पारा समान्य से दो डिग्री तक कम हो सकता है। प्रदेश में बारिश की गतिविधि में नवंबर के महीने में सामान्य से कम रहने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे जाने की संभावना है। प्रदेश में शुष्क हवाओं के कारण प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट संभावित है। दिन के तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

