छत्तीसगढ़
Trending

आयुक्त अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर रायपुर निगम में साप्ताहिक टीएल बैठक आयाेजित 

मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन, कलेक्टर कॉल सेंटर सहित विकास कार्यों को शीघ्र पूर्ण करवाने दिए निर्देश

रायपुर। आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार नगर निगम मुख्यालय भवन के तृतीय तल सभाकक्ष में साप्ताहिक टीएल बैठक निगम अपर आयुक्त  राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, यू. एस. अग्रवाल, विनोद पाण्डेय, मुख्य अभियंता  यू. के. धलेन्द्र, अधीक्षण अभियंता  राजेश राठौर, वरिष्ठ अभियंता जल  बद्री चंद्राकर, नगर निवेशक  आभाष मिश्रा, जोन कमिश्नरों, कार्यपालन अभियंताओं की उपस्थिति में हुई।
साप्ताहिक टीएल बैठक में मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन, कलेक्टर कॉल सेंटर, आयुष्मान कार्ड, ईकेवाईसी, आधार सीडिंग, रायपुर नगर पालिक निगम के हित में बकाया राजस्व वसूली, राजीनामा के प्रकरणों में प्राथमिकता देकर तेजी लाने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए गए। नियमितीकरण के प्राप्त प्रकरणों को नियमानुसार तत्काल प्रस्ताव तैयार करने कहा गया, ताकि उन्हें अनिवार्य सक्षम स्वीकृति हेतु प्रक्रिया के अंतर्गत विचारार्थ रायपुर जिला कलेक्टर के समक्ष उचित माध्यम से शीघ्र प्रस्तुत किया जा सके। बैठक में प्रगतिरत विकास कार्यों की जानकारी ली गयी एवं सभी जोन कमिश्नरों, कार्यपालन अभियंताओं को सतत मॉनिटरिंग कर शीघ्र विकास कार्यों को जनहित में जनसुविधा विस्तार की दृष्टि से पूर्ण करवाने निर्देशित किया गया। नगर निवेश विभाग के अभियंताओं को अवैध प्लाटिंग एवं अवैध निर्माणों पर कार्यवाही निरन्तर जारी रखने के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिए गए। आसन्न नगरीय निकाय निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए प्रगतिरत कार्यों को सतत मॉनिटरिंग कर शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper