मनोरंजन

सयानी गुप्ता ने इंटीमेट सीन्स को लेकर की बात

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस सयानी गुप्ता ने ‘जॉली एलएलबी 2’, ‘जब हैरी मेट सेजल’, ‘आर्टिकल 15’ और ‘बार बार देखो’ जैसी कई फिल्मों में काम किया है। फिल्मों में इंटीमेट सीन्स कैसे शूट होते हैं और एक एक्टर को क्या और किसी तरीके के रिस्क उठाने पड़ते हैं इन सभी मामलों पर एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बात की।

ये खबर भी पढ़ें : राज्यपाल डेका ने नक्सली हिंसा में घायल जवानों को ईलाज के लिए आर्थिक सहायता दी

कैसे शूट होते हैं इंटीमेट सीन
फिल्मों में दिखने वाली चकाचौंध के पीछे की असलियत कई बार वैसी नहीं होती जैसी आपको दिखाई देती है। ये कई बार बहुत ट्रिकी भी हो सकते हैं। एक डायरेक्टर के दिमाग में क्या है और वो कैसा सीन चाहता है उसे पर्दे पर लाना चुनौतीपर्ण हो सकता है। ये तय करना एक्टर्स के हाथ में होता है कि वो उसे समझे और फिर पर्दे पर उतारें।

ये खबर भी पढ़ें : चांदी के पायल के एंसे सुंदर डिज़ाइन जो बच्चो को लगेंगे बेहद सुंदर – Pratidin Rajdhani

इनमें सबसे ज्यादा दिक्कत आती है किसी इंटीमेट शूट के दौरान। कई बार एक दूसरे को कम्फर्टेबल करने के लिए सीन को लेकर एक्टर लंबा डिस्कशन भी करते हैं। लेकिन केस हमेशा एक जैसा नहीं रहता।

ये खबर भी पढ़ें : आईसीसी बॉलिंग टेस्ट रैंकिंग में बुमराह नंबर वन बने

अब इस मामले पर बात करते हुए एक्टर सयानी गुप्ता ने रेडियो नशा के साथ कई सारी बातें शेयर कीं। एक्ट्रेस ने इंटीमेसी सीन्स को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि बदलते समय के साथ काफी चीजें सुधर रही है। अब इंटीमेट सीन या बोल्ड सीन शूट करते वक्त सेट पर इंटिमेसी कोर्डिनेटर और डायरेक्टर होते हैं। वह बहुत ही प्रोफेशनली शूट होते हैं लेकिन कई लोग इसका फायदा भी उठा लेते हैं।

ये खबर भी पढ़ें : SSC CHSL Tier 2 Answer Key 2024: ssc.gov.in पर डाउनलोड करें सीएचएसएल टियर एग्जाम आंसर-

एक्ट्रेस ने फोर मोर शॉट्स के वक्त सेट पर सुरक्षा को लेकर भी बात की। एक्ट्रेस गोवा में शूट कर रही थीं। उन्होंने कहा,’मुझे एक छोटी ड्रेस में समुंदर किनारे रेत पर लेटना पड़ा और मेरे सामने क्रू के साथ-साथ लगभग 70 लोग थे। मैं उस समय बहुत अनसेफ महसूस कर रही थी, क्योंकि मेरे सामने लगभग 70 आदमी थे। सेट पर मेरे बगल में एक भी शख्स नहीं था जो मुझे शॉल दे सके। यहां तक ​​कि स्टाफ का भी कोई मेंबर नहीं था।’

ये खबर भी पढ़ें : 16 से कम उम्र  के बच्चे अब नहीं चला पाएंगे सोशल मीडिया, जानें किस देश में पारित हुआ विधेयक

कट बोलने के बाद भी करता रहा Kiss
सयानी गुप्ता ने आगे कहा, ‘मैं इंटीमेसी को लेकर पूरी किताब लिख सकती हूं। लेकिन अब मैं शुक्रगुजार हूं कि हमारे प्रोफेशन में अब इंटीमेसी कोर्डिनेटर होते हैं। मैं साल 2013 में मार्गरीटा विद ए स्ट्रॉ फिल्म के लिए शूट कर रही थी।

ये खबर भी पढ़ें : घर के वास्तु के मुताबिक किस दिशा में रसोईघर बनाना सबसे ज्यादा शुभ – Pratidin Rajdhani

कुछ लोग कहते हैं कि इंटीमेट सीन करना आसान होता है क्योंकि ये बहुत ही टेक्निकल तरीके से होता है। लेकिन इसकी आड़ में कुछ लोग इसका फायदा भी उठाते हैं। मैंने ये झेला है जहां डॉक्टर के कट बोलने के बाद भी वो शख्स मुझे किस करता रहा।’

ये खबर भी पढ़ें : सुषमा”के स्नेहिल सृजन- शीत ऋतु – Pratidin Rajdhani

Back to top button
📰 E-Paper