RADA
विशेष

झुलसाने वाली गर्मी में कैसा हो आहार

झुलसाने वाली गर्मी में कैसा हो आहार

भीषण गर्मी ने दस्तक दे दी है, चारो और गर्मी से लोग हलाकन हो रहे है मौसम विभाग की सूचना के अनुसार इस वर्ष देश के 85 % हिस्से मे गर्मी पड़ेगी।
एक और जहाँ ये मौसम मौज मजा आनंद देने वाला होता है वही दूसरी ओर तपती धूप से डिहाइड्रेशन, सन् स्ट्रोक्स ,पीलिया, दस्त उल्टी एवम पाचन संबंधी बीमारी देने वाला होता है।
इस मौसम मे खाने से अच्छा तरल पदार्थ लेना लगता है।
इस मौसम मे ऐसे खाद्य पदार्थ का चयन करना चाहिए जो आसानी से पचने वाले हो,
हमे हरे पत्ते दार सब्जी , लौकी, तुरई खीरा टमातर को प्रति दिन सम्मिलित करना चाहिए ,इन सब में पर्याप्त मात्रा में पानी कैल्सियम मैग्निसियम, फास्फोरस, विटामिन पाए जाते है, फल जैसे तरबूज खरबुज, संतरा ,अंगूर, रसीले आम लीची आनर प्रचुरता में मिलते है इनमे रेशे खनिज तत्व विटामिन्स पाए जाये है जो स्वस्थ के लिए अति उत्तम होते है, ये ऊर्जा देने के साथ साथ हमारे शरीर को निर्जलीकरण से बचाते है,एवं बीमारियों से भी दूर रहने में मददगार है ।
कच्चे आम का पन्ना ,मठा नारियल का पानी गन्ने का रस, ये लू से बचने में मददगार होते है एवं तरावट देने का कार्य करते है। आम का मुर्राबा अचार निम्बू का आचार इस मौसम में हो रही भोजन की अरुचि को कम करते है , दही का प्रतिदिन सेवन अनेको स्वास्थ्य समस्या में बचने में सहायल होता है । यह शरीर को ठंडक देने के साथ साथ प्रोबॉटिक विटामिन सी विटमिन प्रोटीन से भरपूर होता है , इसके अतिरिक्त सत्तू कोकुम शिकंजी को भी आहार में सम्मिलित कर सकते है पुदीना निम्बू इस मौसम में उपयोगी है ये शरीर के चयापचय दर को बढ़ाते है इससे भूख खुल कर लगती है, प्रीतिदिन ३ लीटर पानी अवश्य पिए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

स्वतः पके फल खाये कृत्रिम तरीको से पकाये फल को कैल्सियम कार्बाइड में डाला जाता है, ये इथाइल गैस बना कर फल को असमय पका देते है ये फल लिवर, किडनी पाचन एवं त्वचा के लिए नुकसान दायक होते है। इनके ज्यादा सेवन से कैंसर की सभावना होती है इनका सेवन नही करना चाहिये ।
इस मौसम मे मसालेदार, फास्ट फूड , गर्म पेय, मांसाहारी गरिष्ठ भोजन का सेवन कम करना चाहिए ये इस मौसम मे पचने मे मुश्किल होते है , चाय काफी का सेवन भी कम करना चाहिए।
उचित आहार के चयन से इस मौसम मे स्वश्य रहा जा सकता है।
एवम मौसम की होने वाली बीमारियों से बचा जा सकता है।

डॉ सारिका श्रीवास्तव
क्लिनिकल इंफर्टिलीटी एवम वेट मैनेजमेंट
आहार विषेज्ञय

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका