RADA
खानपान

ब्लैक कॉफी के साथ क्या खाना चाहिए, जिससे तेजी से वजन घटाने में मिले मदद

इन दिनों फिटनेस को लेकर अलर्ट रहने वाले लोग नॉर्मल दूध वाली चाय या कॉफी पीने की बजाय ब्लैक कॉफी पीना पसंद कर रहे हैं। इसके पीछे के कई कारण हैं। ब्लैक कॉफी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसे लिवर स्पेशल ड्रिंक कहा जाता है। ब्लैक कॉफी में पाए जाने वाले पोषक तत्व लिवर में जमा फैट को बाहर निकालने में मदद करते हैं। इससे लिवर की सेहत में तेजी से सुधार आता है। ब्लैक कॉफी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाती है। वजन घटाने में ब्लैक कॉफी असरदार है। इससे मेटाबॉलिज्म तेज होता है। हालांकि ब्लैक कॉफी का स्वाद शुरुआत में लोगों को थोड़ा कड़वा लगता है, इसलिए ज्यादातर लोग ब्लैक कॉफी के साथ कुछ खाना पसंद करते हैं। आज हम आपको ब्लैक कॉफी के साथ खाए जाने वाले हेल्दी स्नैक्स के बारे में बता रहे हैं जिससे वजन घटाने में भी मदद मिलेगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ब्लैक कॉफी के साथ क्या खाएं, हेल्दी स्नैक्स

ड्राई फ्रूट्स- ब्लैक कॉफी के साथ आप रोस्टेड ड्राई फ्रूट्स खा सकते हैं। ये हेल्दी नाश्ता पेट को फुल करने और कॉफी के कड़वे स्वाद को कम करने में मदद करते हैं। ब्लैक कॉफी के साथ खाए जाने वाले ड्राई फ्रूट्स में खजूर, बादाम, काजू और अखरोट जैसे मेवे शामिल कर सकते हैं।

मखाना और चना- जो लोग वजन घटाने के लिए ब्लैक कॉफी का सेवन कर रहे हैं उनके लिए भुना मखाना या चना अच्छा स्नैक है। कॉफी के साथ मखाना खा सकते हैं। चना और मखाना खाने से पेट भी फुल हो जाएगा और कॉफी का स्वाद भी खराब नहीं लगेगा।

हल्का नाश्ता- जिन लोगों को प्लेन ब्लैक कॉफी नहीं पी जाती वो इसे नाश्ते के साथ ले सकते हैं। आप कॉफी के साथ नाश्ते में टोस्ट, ओट्स, उबले अंडे या पीनट बटर और बनाना सैंडविच जैसा कुछ खा सकते हैं।

कॉर्न- कॉफी के साथ कुछ हल्का खाने का मन है तो आप पॉपकॉर्न खा सकते हैं। बॉइल कॉर्न भी आप ले सकते हैं। इसके साथ कॉफी का स्वाद उतना कड़वा नहीं लगेगा। कॉर्न वजन घटाने में भी मदद करता है।

प्रोटीन बार- घर के बने प्रोटीन बार या मार्केट में मिलने वाले प्रोटीन बार या प्रोटीन बिस्किट भी 1-2 खा सकते हैं। शुरुआत में ब्लैक कॉफी का कड़वा स्वाद कम करने के लिए आप इनका सेवन कर सकते हैं।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका