छत्तीसगढ़

जब एक करोड़ के 450 मोबाइल मिले तो खिल गये चेहरे

जब एक करोड़ के 450 मोबाइल मिले तो खिल गये चेहरे

रायपुर। रायपुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए लगभग 1 करोड़ रुपये की कीमत के 450 गुम हुए मोबाइल फोन ढूंढकर उनके स्वामियों को वापस किए हैं। वर्ष 2024 में अब तक 02 करोड़ 25 लाख रूपये कीमत के कुल 1051 नग गुम हुए मोबाईल फोन को मोबाईल फोन स्वामियों को वापस किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें : मुख्यमंत्री के सुशासन में किसान हुए खुशहाल 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार रायपुर पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोन की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना प्रभारियों की संयुक्त टीम का गठन किया। इस टीम ने विशेष अभियान चलाकर विभिन्न राज्यों से गुम हुए 450 मोबाइल फोन बरामद किए।

ये खबर भी पढ़ें : नियम विरुद्ध राशि आहरण करने पर सरपंच बर्खास्त, चुनाव के लिए 6 वर्ष के लिए अयोग्य घोषित

टीम द्वारा तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से वर्तमान मोबाइल धारकों से संपर्क कर उनके पास गुम मोबाइल फोन होने की जानकारी दी गई। धारकों से फोन बंद करने को कहा गया और राज्यों की पुलिस के समन्वय से उन मोबाइलों को बरामद किया गया। कुछ मामलों में, धारकों ने स्वयं ही मोबाइल फोन को कुरियर के माध्यम से जमा कराया।

ये खबर भी पढ़ें : आधुनिक तकनीकी का उपयोग कर खनिजों की करें खोज : सचिव पी. दयानंद

राज्य समन्वय:
उड़ीसा, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, झारखंड, और बिहार सहित अन्य राज्यों से मोबाइल फोन बरामद किए गए।

ये खबर भी पढ़ें : संभागायुक्त ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण, डॉक्टरों को निर्धारित समय पर उपस्थित रहकर ईलाज करने के दिए निर्देश

पुलिस अपील:
रायपुर पुलिस जनता से अपील करती है कि यदि मोबाइल फोन गुम हो जाए तो तुरंत www.ceir.gov.in पोर्टल पर इसकी सूचना दें और नजदीकी थाना या साइबर सेल से संपर्क करें। अपने मोबाइल फोन को पासवर्ड से सुरक्षित रखें और किसी भी प्रकार के साइबर अपराध से बचने के लिए जागरूक रहें।

ये खबर भी पढ़ें : कोलगेट ने उत्तर प्रदेश सरकार के साथ महत्वपूर्ण साझेदारी की शुरुआत की

Back to top button
📰 E-Paper