
कब रिलीज होगी रणबीर कपूर की फिल्म रामायण, सामने आई रिलीज की डेट
नई दिल्ली। रणबीर कपूर की मच अवेटेड फिल्म रामायण को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। इसकी अनाउंसमेंट के बाद से ही फैंस लगातार इसका इंतजार कर रहे थे। अब डायरेक्टर नितेश तिवारी ने इसका पहला पोस्टर रिवील कर दिया है। फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ये खबर भी पढ़ें : भारत की इन जगहों के नाम सुनपर पीट लेंगे माथा – Pratidin Rajdhani
कब रिलीज होगी रामायण?
रणबीर कपूर काफी समय से इस फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। कई बार सेट से उनकी तस्वीरें भी वायरल हुई थीं। फिल्म में वो भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे। वहीं रश्मिका मंदाना माता सीता के रोल में नजर आएंगी। अब मेकर्स ने रिलीज डेट की अनाउंसमेंट कर दी है। फिल्म दो भाग पार्ट 1 और पार्ट 2 में रिलीज होगी। पहला पार्ट दीवाली 2026 और फिर दूसरा पार्ट दीवाली 2027 को रिलीज होगा।
ये खबर भी पढ़ें : विराट कोहली के जन्मदिन पर अनुष्का शर्मा ने शेयर की खास तस्वीर
पोस्टर के जरिए की गई फिल्म की अनाउंसमेंट
इसके बारे में शेयर करते हुए नमित मल्होत्रा ने कैप्शन लिखा, “एक दशक से ज्यादा समय पहले, मैंने इस महाकाव्य को बड़े पर्दे पर लाने की कोशिश शुरू की जिसने 5000 साल से भी ज्यादा वक्त तक अरबों दिलों पर राज किया है और आज मुझे इसे खूबसूरती से आकार लेते हुए देखकर खुशी हो रही है। हमारी टीमें एक ही उद्देश्य के साथ मेहनत कर रही हैं।
ये खबर भी पढ़ें : राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में आज होगा राज्योत्सव के कार्यक्रमों का शुभारंभ
हमारी “रामायण” का मकसद सबसे सच्चा,पवित्र और अद्भुत रूप दुनिया भर के लोगों के सामने लाना है जो हमारे इतिहास, हमारी सच्चाई और हमारी संस्कृति को दर्शाता है। हमारे साथ जुड़ें क्योंकि हम अपने महानतम महाकाव्य को गर्व और श्रद्धा के साथ जीवंत करने के अपने सपने को पूरा कर रहे हैं…।
ये खबर भी पढ़ें : वजन कंट्रोल करने में मदद करेगा जीरा , बस इस तरह करें डाइट में शामिल
रामायण में काम करने वाले अन्य कलाकार
नमित मल्होत्रा को विजुअल स्टोरी टेलर के तौर पर जाना जाता है। प्राइम फोकस स्टूडियोज के विजनरी लीडर के तौर पर, नमित मल्होत्रा ने हॉलीवुड के कुछ बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम किया है। केजीएफ स्टार यश ने कुछ समय पहले ही ये कंफर्म किया था कि वो फिल्म में रावण की भूमिका निभाने वाले हैं।
ये खबर भी पढ़ें : राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में आज होगा राज्योत्सव के कार्यक्रमों का शुभारंभ
इसके अलावा यश इसके को-प्रोड्यूसर भी हैं। रणबीर कपूर और साई पल्लवी के अलावा फिल्म में कैकेयी की भूमिका में लारा दत्ता, हनुमान की भूमिका में सनी देओल और मंथरा की भूमिका में शीबा चड्ढा नजर आएंगी।
ये खबर भी पढ़ें : बच्चों को जरूर सिखाएं ये 10 जरूरी बातें
