और जीवनशैली

किचन छोटा हो या बड़ा, ये 7 रंग देंगे मॉडर्न और एलिगेंट फील

आज के समय में हर कोई अपने घर को खास और स्टाइलिश लुक देना चाहता है। इसके लिए लोग महंगे पेंट, मॉड्यूलर कैबिनेट और सजावटी चीजों पर खास ध्यान देते हैं। खासकर किचन को आकर्षक और मॉडर्न बनाने के लिए अलग-अलग डिजाइन और रंगों के साथ प्रयोग करते हैं। किचन को खूबसूरत बनाने में सबसे अहम भूमिका सही पेंट और रंगों के चुनाव की होती है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अगर आप सही कलर कॉम्बिनेशन चुनते हैं, तो साधारण किचन भी स्टाइलिश और प्रीमियम नजर आ सकता है। वहीं, गलत रंग पूरे लुक को फीका बना सकते हैं। इसलिए किचन के आकार, रोशनी और कैबिनेट के डिजाइन को ध्यान में रखते हुए पेंट का चुनाव करना बेहद जरूरी है। यहां कुछ खूबसूरत रंग बताए गए हैं, जो आपके किचन को मॉडर्न और डिजाइनर लुक देने में मदद कर सकते हैं।

1- डस्टी पिंक (Dusty Pink)
अपने किचन को स्टाइलिश बनाने के लिए डस्टी पिंक पेंट चुन सकते हैं। यह हल्का रंग प्राकृतिक रोशनी को भी खूबसूरती से रिफ्लेक्ट करता है। इससे रोशनी पूरे किचन में फैलती है और किचन ज्यादा खुला व बड़ा नजर आता है।

2- इंकी ब्लू (Inky Blue)
किचन को बोल्ड और मॉडर्न लुक देने के लिए इंकी ब्लू रंग बेहतरीन विकल्प है। यह गहरा शेड रोशनी को अच्छे से रिफ्लेक्ट करता है। बड़े या लंबे किचन में यह रंग और भी ज्यादा खिलकर आता है।

3- ब्राइट टील (Bright Teal)
किचन को यूनिक और थोड़ा आकर्षक बनाने के लिए आप ब्राइट टील रंग का पेंट करवा सकते हैं। यह शेड किचन को ताजगी भरा लुक देता है और दूसरे रंगों के साथ आसानी से मैच हो जाता है।

4- फ्रेश ग्रीन (Fresh Green)
अगर आपका किचन छोटा है तो उसमें फ्रेश ग्रीन रंग का पेंट करवा सकते हैं। यह किचन को हल्का, खुला और ताजगी भरा महसूस कराता है। साथ ही ब्लैक हैंडल या हार्डवेयर के साथ इसका कॉम्बिनेशन काफी एलिगेंट और मॉडर्न लगता है।

5- प्लम (Plum)
किचन को रिच और लग्जरी लुक देने के लिए प्लम रंग का पेंट करवा सकते हैं। यह शेड खासकर कैबिनेट पर बहुत खूबसूरत लगता है और किचन को अलग लुक देता है। ब्लैक स्टोन या डार्क काउंटरटॉप के साथ इसका कॉम्बिनेशन किचन को संतुलित और प्रीमियम फील देता है।

6- बेज और डस्टी रोज (Beige and Dusty Rose)
किचन के कैबिनेट को मॉडर्न लुक देने के लिए बेज और डस्टी रोज का पेंट भी करवा सकते हैं। हल्के रंग की दीवारें या टाइल्स इस कॉम्बिनेशन को और ज्यादा एलिगेंट बना देती हैं।

7- नेवी ब्लू और ब्राइट व्हाइट (Navy Blue and Bright White)
किचन को थोड़ा मॉडर्न और स्टाइलिश लुक देने के लिए नेवी ब्लू और ब्राइट व्हाइट रंग चुन सकते हैं। नेवी ब्लू रंग के कैबिनेट और दीवारों पर ब्राइट व्हाइट रंग किचन को ज्यादा आकर्षक बना देते हैं।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका