टेक्नोलॉजी

सड़कों पर क्‍यों बनाई जाती हैं सफेद-पीली रंग की लाइनें

सड़कों पर क्‍यों बनाई जाती हैं सफेद-पीली रंग की लाइनें

रोजाना की जिंदगी में हम बहुत सी चीजें देखते हैं, लेकिन इन पर कभी हमारा ध्‍यान नहीं जाता। सड़क या हाईवे पर चलते हुए आपने रोड के बीचों बीच सफेद या पीली रंग की लाइन देखी होगी। पर क्‍या आप इन धारियों के हिसाब से अपनी गाड़ी चलाते हैं? या आपने कभी सोचा है कि ये धारियां क्‍यों बनाई जाती हैं? अगर आप सोच रहे हैं कि ऐसा रोड को सुंदर और आकर्षक दिखाने के लिए किया जाता है, तो आप गलत हैं। दरअसल, रोड पर इन धारियों के चलते ही आप सुरक्षित यात्रा कर पाते हैं। बता दें कि भारत में रोड पर 5 तरह की लाइनें होती हैं। अगर आप ट्रैफिक नियमों का पालन करते हैं, तो आपको रोड पर बनी सफेद, पीली लाइनों के बारे में जरूर जानना चा‍हिए।

सड़क पर टूटी हुई या गैप में दिखने वाली सफेद पट्टियां इस बात का संकेत देती हैं कि इन सड़काें पर आप ओवरटेक कर सकते हैं, बीच में यू टर्न लेने के अलावा लेन को बदल भी सकते हैं। बस ऐसा करते वक्‍त आपको आगे-पीछे देखने की जरूरत है।

Back to top button
📰 E-Paper