RADA
विशेष

इन संदेशों के जरिए दें लोगों को गांधी जयंती की शुभकामनाएं

नई दिल्ली। देशभर में आज गांधी जयंती मनाई जा रही है। यह दिन हर साल 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी के जन्म के मौके पर मनाया जाता है। गांधी का जन्म आज ही के दिन साल 1869 में गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। उनका पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी था और वह एक वकील राजनीतिज्ञ और सामाजिक कार्यकर्ता थे। उन्होंने भारत को गुलामी की बेड़ियों से आजाद कराने के लिए कई प्रयास किए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अपने सत्य और अहिंसा के सिद्धांत के दम पर उन्होंने आजाद भारत का सपना साकार किया था। लोग उन्हें प्यार से बापू या पिता कहकर भी पुकारते हैं। आजादी की मुहिम में अपना अहम और अमिट योगदान देने के लिए उनकी याद और उन्हें श्रद्धांजलि देने के मकसद से हर साल 2 अक्टूबर को गांधी जयंती मनाई जाती है। इस मौके पर अगर अपने दोस्तों और करीबियों को शुभकामनाएं देना चाहते हैं, तो ये संदेश आपके काम आएंगे।

1. दे दी हमें आजादी बिना खड्ग बिना ढाल,

साबरमती के सन्त तूने कर दिया कमाल

गांधी जयंती की शुभकामनाएं
2. गांधी के विचार आज भी हैं हमें याद

हर पल हमारे महात्मा होते हैं साथ

गांधी जयंती की शुभकामनाएं
3. कद था उनका छोटा सा और सरपट उनकी चाल रे,

दुबले से पतले से थे वो, चलते सीना तान के।

गांधी जयंती की शुभकामनाएं
4. अहिंसा का महामंत्र,सत्य का दीप जलाया,

गांधी जी ने देश को, नया रास्ता दिखाया।

गांधी जयंती 2024 की शुभकामनाएं।
5. जीवन में ये बात सदा याद रखना, सच और मेहनत के हमेशा साथ रहना बापू तुम्हारे साथ हैं, हर बच्चे के पास हैं, सच्चाई जहां भी है वहां उनका वास है।

गांधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं!
6. देश के लिए किए कई त्याग जिसने

देशभक्ति के लिए छोड़ा विलास जिसने

पहन काठ की चप्पल आया एक महात्मा

जो बन गया इस भारत की आत्मा।

7. तुमने मानयता का है मान बढ़ाया,

दानवता का तुमने बापू दाग मिटाया,

भारत के हैं सम्मान गांधी इस युग की है पहचान गांधी!

गांधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं
8. ईश्वर अल्लाह तेरो नाम

सबको सन्मति दे भगवान।

9. मेरी शान है खादी कर्म ही मेरी पूजा है

मेरा कर्म है सच्चा हिंदुस्तान मेरी जान है

गांधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं
10. राष्ट्रपिता तुम कहलाते हो

सभी प्यार से कहते हैं बापू,

तुमने ही हमको सही मार्ग दिखाया

और सत्य-अहिंसा का पाठ पढ़ाया

Happy Gandhi Jayanti

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका