उत्तरप्रदेश

प्रयागराज में आकाशीय बिजली गिरने से महिला की गई जान

प्रयागराज,। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित फूलपुर थाना क्षेत्र के कोड़ापुर दुल्मापुर गांव में बुधवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई। पुलिस कहना है कि हादसे की सूचना मिली है लेकिन परिवार के लोगों द्वारा कोई प्रार्थना पत्र नहीं मिला है। लिखित सूचना मिलते ही विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस के मुताबिक फूलपुर के दुल्मापुर निवासी कुसुम देवी (45) पत्नी ज्ञानचंद्र सरोज बुधवार को घर के पास आम के बाग में बकरी चराने और रखवाली करने गई थीं। जहां अचानक मौसम बदला और तेज गरज-चमक के साथ बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गईं।

हादसे की जानकारी होते ही परिजन पहुंचे और उसे उपचार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलपुर में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के समय मृतका के पति ज्ञानचंद्र और पुत्र रामू सरोज प्रयागराज शहर में मजदूरी करने गए थे। सूचना मिलते ही दोनों घर पहुंचे। मृतका अपने पीछे पांच बेटियां और एक बेटा छोड़ गई हैं। इनमें तीन बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि दो बेटियां अविवाहित हैं।

सहायक पुलिस आयुक्त फूलपुर विवेक यादव ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत की सूचना मिली है। लेकिन अब तक कोई लिखित तहरीर नहीं दी है, प्रार्थना पत्र मिलते ही आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका