छत्तीसगढ़

रजिस्ट्री शुल्क में 50 प्रतिशत छूट से महिलाओं को मिल रही बड़ी आर्थिक राहत

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल से महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को मिल रही नई मजबूती

प्लॉट की रजिस्ट्री में मनोरमा बैद्य और रितु जैन को लगभग 2 लाख 90 हजार 700 रुपए की बचत

रायपुर, 24 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। महिलाओं के नाम पर संपत्ति की रजिस्ट्री कराने पर पंजीयन शुल्क में 50 प्रतिशत छूट देने का राज्य शासन का निर्णय महिलाओं और उनके परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक राहत साबित हो रहा है। इस पहल से महिलाओं के नाम पर संपत्ति खरीदने को प्रोत्साहन मिल रहा है, वहीं संपत्ति में उनका स्वामित्व और परिवार की आर्थिक सुरक्षा भी मजबूत हो रही है।

रायपुर के 19 वर्षीय सिनैल कशवानी ने सीए इंटरमीडिएट परीक्षा में ऑल इंडिया 44वीं रैंक हासिल कर बढ़ाया शहर का गौरव

राज्य शासन की इस जनहितैषी पहल का लाभ रायपुर में श्रीमती मनोरमा बैद्य एवं श्रीमती रितु जैन को भी मिला है। उन्होंने बताया कि 15 अक्टूबर 2026 को रायपुर स्थित पंजीयन कार्यालय में उनके नाम पर प्लॉट की रजिस्ट्री कराई गई। महिलाओं के लिए लागू 50 प्रतिशत पंजीयन शुल्क छूट का लाभ मिलने से उन्हें लगभग 2 लाख 90 हजार 700 रुपए की बचत हुई। इतनी बड़ी राशि की बचत होने से उनके परिवार को आर्थिक राहत मिली है और संपत्ति खरीदने की खुशी भी दोगुनी हो गई।

श्रीमती बैद्य एवं श्रीमती जैन ने बताया कि वे लंबे समय से अपने परिवार के सुरक्षित भविष्य के लिए संपत्ति में निवेश करने की योजना बना रही थीं। रायपुर में प्लॉट खरीदना उनके परिवार के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय था, लेकिन संपत्ति की रजिस्ट्री पर होने वाला अतिरिक्त खर्च चिंता का विषय बना हुआ था। ऐसे समय में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर महिलाओं के नाम संपत्ति की रजिस्ट्री में दी जा रही 50 प्रतिशत छूट उनके लिए बड़ी राहत बनकर सामने आई।

अदाणी फाउंडेशन ने चलाया हरियर स्कूल अभियान: 4,087 लोगों को पौधों का वितरण कर कराया रोपण

उन्होंने बताया कि रजिस्ट्री शुल्क में छूट से बची राशि का उपयोग अब परिवार की अन्य आवश्यकताओं को पूरा करने और भविष्य की आर्थिक सुरक्षा के लिए किया जा सकेगा। इस योजना ने न केवल संपत्ति खरीदने के उनके सपने को साकार करने में मदद की, बल्कि आर्थिक बचत का भी अवसर प्रदान किया है। उन्होंने इस पहल पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper