RADA
छत्तीसगढ़
Trending

 गोमती महिला स्वसहायता समूह की महिलाएं शासन की योजना के तहत स्वावलंबी बनने कर रही कार्य 

  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय श्रेष्ट कार्य हेतु कर चुके है सम्मानित 

रायपुर । नगर पालिक निगम रायपुर में एनयूएलएम के माध्यम से गोमती महिला समूह में 15 महिलाएं अध्यक्ष सुश्री सरस्वती झा, सचिव  कंचन द्विवेदी सहित राज्य शासन की योजना के अंतर्गत समाज में स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनने नगर निगम रायपुर की पहल पर छत्तीसगढ़ी व्यंजन तैयार करने, सिलाई का कार्य, गृह सज्जा की उपयोगी सामग्रियों को तैयार करने एवं सेनेटरी संबंधी सामग्रियों का निर्माण करने का कार्य विगत 2 वर्ष से निरंतर नियमित रूप से नगर निगम जोन 5 के पंडित सुन्दर लाल शर्मा वार्ड के अष्वनी नगर में निगम सामुदायिक भवन में उपलब्ध कराये गये हाल में कर रही है। नगर निगम रायपुर के आयुक्त  अबिनाष मिश्रा के आदेषानुसार अपर आयुक्त  यूएस अग्रवाल, उपायुक्त  राजेष्वरी पटेल के निर्देषानुसार एनयूएलएम सिटी मिषन प्रबंधक श्रीमती सरिता सिन्हा एवं  सीमा चतुर्वेदानी के निर्देषन में गोमती महिला स्वसहायता समूह की 15 महिलाएं समाज में शासन की योजना के तहत आर्थिक स्वावलंबन एवं आत्मनिर्भरता हेतु कार्य कर रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


गोमती महिला स्वसहायता समूह की महिलाओं के श्रेष्ठ कार्य की प्रदेष के मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय सराहना करते हुए समूह की महिलाओं को सम्मानित कर चुके है। समूह की महिलाएं सीजनल बाजार की मांग के अनुरूप हर्बल गुलाल तैयार कर सस्ती दर पर क्रय कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने कार्य कर रही है। अष्वनी नगर में नगर निगम सामुदायिक भवन के हाल में गोमती महिला स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा हैण्डवाॅष, डिटरजेंट बार, फिनाइल आदि सामग्रियां तय करने कार्य किया जा रहा है। गृह सज्जा हेतु झालर, झुमर अन्य उपयोगी सामग्रियों को तैयार करने का कार्य महिलाओं द्वारा करके उन्हें सस्ती कर पर विक्रय किया जा रहा है। सभी कार्यालयीन दिवसों में दोपहर 1 बजे से संध्या 5 बजे तक एनयूएलएम की योजना के अंतर्गत समूह की महिलाएं तैयार सामग्रियों को क्रय करने उपलब्ध रहती है।
कोई भी नागरिक कार्यालयीन दिवस पर दोपहर 1 से संध्या 5 बजे तक वहां पहुंचकर समूह की महिलाओं द्वारा तैयार सामग्रियों को सस्ती दर पर क्रय कर सकता है। इससे समूह की महिलाओं को आर्थिक दृष्टि से स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनने में जनभागीदारी से सहायता सहजता से मिल सकती है। लोकल फाॅर वोकल नीति के तहत महिलाओं को स्वावलंबी आत्मनिर्भर बनाने सहभागी बनने सभी नागरिको से नगर निगम जोन 5 एवं एनयूएलएम ने विनम्र आव्हान किया है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका