खेल

Women’s Asia Cup 2026: एशिया कप में फिर भिड़ सकते हैं भारत-पाकिस्तान! सेमीफाइनल की चारों टीमें तय

Women’s Asia Cup 2026: महिला एशिया कप 2026 अब अपने सबसे रोमांचक दौर में पहुंच गया है। सेमीफाइनल की चारों टीमें तय हो चुकी हैं और इसके साथ ही क्रिकेट फैंस के लिए भारत-पाकिस्तान के एक और मुकाबले की उम्मीद भी बन गई है। दोनों ही टीमों के बीच लीग चरण में एक मुकाबला हुआ था।

छत्तीसगढ़ के गैस उपभोक्ताओं को बड़ी राहत! 45 दिन का इंतजार खत्म, अब 25 दिन में बुक होगा सिलेंडर

उस मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान को 55 रन पर समेटने के बाद 7 विकेट से आसान जीत दर्ज की थी। अब दोनों टीमें अलग-अलग सेमीफाइनल में हैं और फाइनल तक पहुंचने के लिए उन्हें एक-एक मुश्किल मुकाबला जीतना होगा। वहीं दूसरा सेमीफाइनल 11 सितंबर को श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। श्रीलंकाई टीम ने ग्रुप चरण में प्रभावशाली प्रदर्शन किया है, जबकि पाकिस्तान ने अंतिम चार में पहुंचकर अपनी चुनौती को बरकरार रखा है। अब पाकिस्तान के सामने श्रीलंका को हराकर फाइनल में जगह बनाने की बड़ी चुनौती होगी।

Chhattisgarh Food Safety: छत्तीसगढ़ के 10 अस्पतालों को मिला ‘ईट राइट’ टैग, मरीजों को मिलेगा स्वच्छ और पौष्टिक भोजन 

फाइनल मैच में होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर?

सबसे दिलचस्प बात यह है कि टूर्नामेंट का फाइनल 13 सितंबर को खेला जाना है और इसमें भारत-पाकिस्तान की टक्कर संभव है। इसके लिए भारत को पहले बांग्लादेश से जीतना होगा और पाकिस्तान को श्रीलंका के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगी। अगर दोनों टीमें अपने-अपने सेमीफाइनल जीत जाती हैं तो फाइनल में एक बार फिर भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे। 13 सितंबर को भारत की पुरुष टीम दिल्ली में अफगानिस्तान के खिलाफ मैदान पर होगी।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper