छत्तीसगढ़
Trending

निगम के सीएन्डडी वेस्ट संयन्त्र जरवाय में शहर से निकलने वाले सीएन्डडी वेस्ट से पेवर ब्लाक बनाने का हाे रहा कार्य

 रायपुर । नगर पालिक निगम रायपुर के जरवाय में स्थित सीएन्डडी वेस्ट संयन्त्र में रायपुर शहर निगम क्षेत्र से निकलने वाले सीएन्डडी ( निर्माण एवं विध्वन्स अपशिष्ट ) से पेवर ब्लाक का निर्माण किया जा रहा है।

सीएंडडी वेस्ट से निर्मित पेवर ब्लाक का उपयोग शहर के निर्माण कार्य में किये जाने से शहर की वायु गुणवत्ता में सुधार आएगा। नगर निगम ने बिल्डरों एवं कॉलोनाइजर्स सहित सभी नागरिकों से सीएन्डडीवेस्ट से जरवाय संयन्त्र में निर्मित पेवर ब्लाक का क्रय कर शहर में निर्माण कार्य में इसका अधिक से अधिक उपयोग कर रायपुर शहर की वायु गुणवत्ता में सुधार के कार्य में सहभागिता दर्ज करवाने का आव्हान नगरहित में पर्यावरण सुधार की दृष्टि से किया है.साथ ही इसका पुर्नपयोग भी किया जा रहा है।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button