RADA
लाइफ स्टाइल
Trending

World No Tobacco Day 2025 : हर्बल सिगरेट का बढ़ता चलन और खतरनाक 

आज 31 मई को हम विश्व तंबाकू निषेध दिवस मना रहे हैं, जो हमें तंबाकू से दूरी बनाने के लिए प्रेरित करता है। इस दिन का उद्देश्य लोगों को तंबाकू के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूक करना है। तंबाकू का सबसे प्रमुख रूप सिगरेट है, जो हर आयु वर्ग के लोगों को प्रभावित करता है।सिगरेट का धूम्रपान न केवल पुरुषों और महिलाओं में, बल्कि बुजुर्गों और स्कूली छात्रों में भी देखा जाता है। यह एक ऐसी लत है जो समाज के हर वर्ग में फैली हुई है। लोग सिगरेट को हानिकारक मानते हैं और इससे दूरी बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इस दिशा में पहला कदम निकोटिन का उपयोग करना था, लेकिन अब लोग हर्बल सिगरेट की ओर बढ़ रहे हैं, जिसे वे हानिकारक सिगरेट का एक बेहतर विकल्प मानते हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हर्बल सिगरेट क्या है और इसके खतरे – हर्बल सिगरेट एक ऐसा विकल्प है जिसमें तंबाकू की जगह जड़ी-बूटियों का उपयोग किया जाता है। इसे सामान्य सिगरेट की तरह पेपर में रोल किया जाता है और जलाया जाता है। लोग इसे जड़ी-बूटी समझकर फायदेमंद मानते हैं, लेकिन यह जानना जरूरी है कि हर्बल सिगरेट भी पूरी तरह से सुरक्षित नहीं है।हर्बल सिगरेट में आमतौर पर निम्नलिखित जड़ी-बूटियाँ शामिल होती हैं तुलसी, गुलाब की पत्तियाँ, पुदीना l हालांकि, जब ये जड़ी-बूटियाँ जलती हैं, तो इनमें से भी जहरीले रसायन (कार्सिनोजेन्स) निकलते हैं। हर्बल सिगरेट का धुआं भी उतना ही हानिकारक होता है जितना सामान्य सिगरेट का।

सिगरेट छोड़ने के उपाय और प्रभाव – हर्बल सिगरेट में तंबाकू नहीं होने के बावजूद, इसमें कार्बन मोनोऑक्साइड जैसी खतरनाक गैसें होती हैं, जो शरीर को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती हैं। ई-सिगरेट और हर्बल सिगरेट भी दिल की बीमारियों का जोखिम बढ़ाते हैं। कोई भी विकल्प जो फेफड़ों में धुआं पहुंचाता है, वह सुरक्षित नहीं हो सकता। लगातार इन सिगरेट का सेवन करने से कई प्रकार की बीमारियाँ हो सकती हैं।काउंसलिंग की मदद लें पेशेवर काउंसलर से बात करें, जो आपको इस लत को छोड़ने में मदद कर सकते हैं। निकोटिन रिप्लेसमेंट थेरेपी यह एक प्रभावी तरीका है, जिसमें निकोटिन पैच या गम का उपयोग किया जाता है। योग और प्राणायाम ये तकनीकें मानसिक शांति और शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार लाने में मदद कर सकती हैं। परिवार और दोस्तों से मदद लें अपने करीबी लोगों से समर्थन प्राप्त करें, जो आपको इस यात्रा में प्रेरित कर सकते हैं।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका