RADA
छत्तीसगढ़
Trending

छत्तीसगढ़ के बस्तर, रायपुर, बिलासपुर और सरगुजा संभागों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी 

रायपुर । पश्चिम मानसून ने छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा की ओर से दस्तक दे दी है और अगले दो दिनों में रायपुर पहुंचने की संभावना है। इसके बाद यह अंबिकापुर की ओर बढ़ेगा। इसके साथ ही प्रदेश में बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने बस्तर, रायपुर, बिलासपुर और सरगुजा संभागों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। अगले कुछ दिनों में तेज बारिश और अंधड़ की आशंका जताई गई है। इस बार मानसून समय से पहले यानी कि लगभग 14 दिन पहले छत्तीसगढ़ पहुंच गया है। वहीं, आज प्रदेश के 29 जिलों में भारी बारिश के साथ बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर में आज आकाश सामान्यतः मेघाच्छादित रहने और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 36°C और न्यूनतम तापमान 25°C के आसपास रह सकता है।विभाग ने आगामी पांच दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा और कुछ जगहों पर भारी वर्षा की चेतावनी दी है। वहीं 48 घंटे बाद अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने की संभावना जताई गई है।

पिछले साल 2024 में 8 जून को मानसून ने दस्तक दी थी, लेकिन इस बार लगभग 14 दिन पहले ही प्रदेश में एंट्री होने से नौपते के बीच बारिश हो रही है। प्रदेश में अधिकतम तापमान पेण्ड्रा रोड पर देखा गया, जहां का तापमान 36.3°C रिकॉर्ड किया गया है। वहीं, न्यूनतम तापमान 23.6°C दुर्ग जिले में दर्ज किया गया।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका