RADA
छत्तीसगढ़
Trending

2 अक्टूबर राष्ट्रीय पर्व के साथ योग समागम

योगा को अपना लो तुम ,  खुद को तंदुरुस्त बना लो तुम ।

सुबह शाम डट कर सिर्फ, करते रहो प्राणायाम तुम ।।

रायपुर । आज भारतीय योग संस्थान,रायपुर के समस्त योग केंद्रों ने मिलकर लगभग 1000 साधकों ने मिलकर बी टी आई ग्राउंड शंकर नगर में योग दिवस बड़े ही धूम धाम से उत्साह के साथ मनाया गया मनाया गया । आसान का उत्कृष्ट प्रदर्शन जयंती, सोनम,सरिता और अवनी के द्वारा किया गया, मंच संचालन पिंकी जैन,वंदना आहूजा और नीतू मूंदड़ा ने किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कार्यक्रम की प्रारंभ कुशल योग प्रशिक्षक एवम वरिष्ठ साधकों ने दीप प्रज्वलन कर किया ऑक्सीजन योग केंद्र के द्वारा सूक्ष्म क्रिया का अभ्यास देशभक्ति गीत के साथ करवाया गया। भजन ,योगगीत और सरस्वती वंदना ने सभी को बांधे रखा। मुकेश सोनी तथा रिया फतनानी के द्वारा शरीर के अंगो को प्रभावित करने और स्वस्थ करने वाले लाभकारी आसान ताड़ासन, कोणआसान, धनुरासन ,सरपासन ,शलभासन,नौकासन का बेहतरीन अभ्यास करवाया गया। गीतांजलि बाग तथा राजेश डागा के द्वारा प्राणायाम तथा ध्यान करवाया गया। संस्थान के सबसे छोटे साधक ओम अग्रवाल के हंसी के अभ्यास ने सभी में जोश भर दिया।सुदेशना मैम के द्वारा नियमित योग करने तथा न करने वालों में अंतर की जानकारी दी गई ।


कार्यक्रम के अंत में आने वाले नवरात्रि पर शानदार नृत्य तथा प्रेरणादायक योग नृत्य शिव साईं हनुमान मंदिर केंद्र तथा ऑक्सिजोन केंद्र के साधकों ने सभी में ऊर्जा का संचार कर दिया।अंत में राष्ट्रगान और स्वल्पाहार के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में भावना खत्री,राजेश अग्रवाल,हेमंत, काशीराम,प्रांजल,कंवलजीत, लता चौधरी,नीलम नवलानी, पूनम गेही,किरणप्रसाद,अंकिता नवलानी,रेखाप्रकाश बजाज, ए एस राव,पवनअक्षय सुद, ममता,गीता,अनिता,सपना शादिजा,सोनिया,जयाके आर साहू और फोटोग्राफी टीम में मितेश,लोकेश,संदीप हर्षपाल ने महत्वपूर्ण योगदान दिया ।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका