
खानपानलाइफ स्टाइल
किसी खास मौके पर बना सकते हैं मखाना पूड़ी, सभी को भाएगा इसका स्वाद …
हम भारतीयों के यहाँ त्योहार, पर्व होता है या रिश्तेदारों और मेहमानों को घर में खाने पर बुलाया जाता है, तो खाने की थाली में पूड़ी जरूर परोसी जाती है. पूड़ी की बात होती है तो इसमें भी कई तरह की वेरायटी होती है, जैसे पालक की पूड़ी, मेथी पूड़ी, आलू की पूड़ी, मटर पूड़ी, सिंपल पूड़ी बनाते हैं. लेकिन अगर आप कुछ नया try करना चाहते हैं तो इस बार बना सकते हैं मखाना पूड़ी. ये नाम सुनते ही थोड़ा अलग-सा लगता है, लेकिन यकीन मानिए स्वाद और सेहत दोनों में कमाल है. तो चलिए, फटाफट नोट कर लीजिए मखाना पूरी की आसान रेसिपी.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
सामग्री
मखाना – 1 कप
गेहूं का आटा – 1 कप
सूजी – 2 टेबलस्पून (क्रिस्पीनेस के लिए)
अजवाइन – ½ टीस्पून
नमक – स्वादानुसार
लाल मिर्च पाउडर – ½ टीस्पून
घी या तेल – 1 टेबलस्पून (मोयन के लिए)
पानी – जरूरत अनुसार
तेल – तलने के लिए
विधि
- मखानों को हल्का सा ड्राई रोस्ट कर लें, ठंडा होने पर मिक्सी में पीसकर बारीक पाउडर बना लें.
- एक परात में गेहूं का आटा, मखाना पाउडर, सूजी, अजवाइन, नमक, लाल मिर्च और घी/तेल डालें. अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए कड़ा आटा गूंथ लें.
- आटे को 10–15 मिनट ढककर रखें. फिर छोटी-छोटी लोइयां बनाकर पूरी की तरह बेल लें. कड़ाही में तेल गरम करें और मध्यम आंच पर पूरियां डालकर सुनहरी और फूली हुई होने तक तल लें.
- मखाना पूरी को आलू की सब्ज़ी, छोले, या दही के साथ परोसें. व्रत में खाने के लिए इसे सेंधा नमक के साथ भी बना सकते हैं.

