
WhatsApp पर बिना नंबर सेव किए भी भेज सकते हैं मैसज, क्या आपने किया है ट्राई? जानें तरीका
WhatsApp दुनिया का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप है। वॉट्सऐप के भारत में लगभग 60 करोड़ एक्टिव यूजर्स हैं। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि लोग डेली बेसिस पर कितना इसे यूज करते हैं। इस ऐप में मिलने वाले फीचर्स की वजह से यह दिनों-दिन लोगों के बीच लोकप्रिय होता जा रहा है। इससे आप न सिर्फ मैसेज भेज सकते हैं या फिर ऑडियो-वीडियो कॉलिंग कर सकते हैं। यह ऐप लोकेशन, डॉक्यूमेंट शेयरिंग आदि में भी आपकी मदद करता है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कई बार ऐसा होता है कि हमें किसी ऐसे अनजान लोगों के साथ वॉट्सऐप पर बात करने की जरूरत होती है, जिसका नंबर सेव नहीं होता है। वॉट्सऐप में पहले बिना नंबर सेव किए किसी से बात करना संभव नहीं था। आपको इसके लिए कई तरह के जुगाड़ करना पड़ता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। आप बिना नंबर सेव किए भी वॉट्सऐप पर किसी से भी बात कर सकते हैं। उन्हें मैसेज भेज सकते हैं या फिर कॉल भी कर सकते हैं।
बिना नंबर सेव किए कैसे भेजें मैसेज?
- इसके लिए आपको सबसे पहले अपने फोन में WhatsApp ऐप को लॉन्च करना होगा।
- फिर आपको ऊपर दिए गए सर्च ऑप्शन में उनका नंबर टाइप करना होगा, जिनसे आप बात करना चाहते हैं।
- अगर, वो वॉट्सऐप यूज करते हैं तो आपको उनसे बात करने का ऑप्शन मिल जाएगा।
- आप सर्च के बाद उनके अकाउंट पर टैप करें और नई बातचीत शुरू करें।
- ऐसे आप बिना नंबर सेव किए भी वॉट्सऐप पर बात कर सकते हैं।
क्या कर पाएंगे कॉलिंग?
जी हां, जिस तरह से आप बिना नंबर सेव किए किसी को वॉट्सऐप पर मैसेज भेज सकते हैं। ठीक उसी तरह आप किसी को भी वॉट्सऐप पर बिना नंबर सेव किए कॉल भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको ऊपर दिए गए स्टेप्स को दोहराना होगा। जहां मैसेज करने का ऑप्शन मिलता है, वहीं कॉन्टैक्ट में ऑडियो और वीडियो कॉलिंग का भी ऑप्शन मिलेगा। आप दिए गए ऑप्शन पर टैप करके अनजान नंबर पर ऑडियो-वीडियो कॉलिंग कर पाएंगे।

