खानपानलाइफ स्टाइल

तरबूज खाने के बाद इन चीजों के सेवन से करना चाहिए परहेज, फायदे की जगह हो जाएगा नुकसान …

Lifestyle Desk – गर्मियों का मौसम आते ही बाजारों में रसदार और ठंडक देने वाले फलों की भरमार हो जाती है, जिनमें तरबूज सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला फल है. पानी से भरपूर तरबूज शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ गर्मी से राहत भी देता है. हालांकि, जितना यह फल फायदेमंद है, उतना ही जरूरी है इसे सही तरीके से खाना. कई लोग तरबूज खाने के बाद कुछ ऐसी चीजें खा लेते हैं, जिससे गैस, अपच और पेट से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

तरबूज का पाचन थोड़ा धीमा होता है क्योंकि इसमें पानी की मात्रा बहुत अधिक होती है. जब इसे खाने के तुरंत बाद दूसरी चीजें खा ली जाती हैं, तो पाचन प्रक्रिया प्रभावित होती है. इससे पेट में भारीपन, गैस और कभी-कभी दर्द तक हो सकता है. आइए जानते हैं की तरबूज खाने के बाद क्या-क्या खाने से परहेज करना चाहिए.

डेयरी प्रोडक्ट ना खायें

सबसे पहले बात करें दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स की. तरबूज खाने के तुरंत बाद दूध, दही या पनीर का सेवन करने से बचना चाहिए. आयुर्वेद के अनुसार यह संयोजन पाचन तंत्र पर विपरीत असर डाल सकता है और इससे एसिडिटी या उल्टी जैसी समस्या हो सकती है.

तला- भुना खाने से परहेज

इसके अलावा तला-भुना या भारी खाना भी तरबूज के बाद नहीं खाना चाहिए. तरबूज हल्का और पानी से भरपूर होता है, जबकि तली हुई चीजें पचने में समय लेती हैं. दोनों को साथ या कम अंतराल में खाने से पेट में गड़बड़ी हो सकती है.

पानी ना पियें

कई लोग तरबूज खाने के बाद पानी पी लेते हैं, जो कि एक आम गलती है. तरबूज में पहले से ही पर्याप्त मात्रा में पानी होता है. इसके तुरंत बाद पानी पीने से पाचन रस पतले हो जाते हैं, जिससे पाचन धीमा हो सकता है और गैस या अपच की समस्या हो सकती है.

खट्टे फल ना खायें

खट्टे फलों का सेवन भी तरबूज के बाद तुरंत नहीं करना चाहिए. जैसे संतरा, नींबू या अनानास जैसे फल अलग-अलग पाचन प्रक्रियाओं से गुजरते हैं. इन्हें एक साथ खाने से पेट में एसिडिटी और जलन हो सकती है.

तरबूज खाने का ये हैं सही समय

तरबूज खाने का सबसे अच्छा तरीका है इसे खाली पेट या भोजन के कम से कम 1-2 घंटे बाद खाना. इससे शरीर इसे बेहतर तरीके से पचा पाता है और इसके पोषक तत्वों का पूरा लाभ मिलता है. साथ ही, इसे हमेशा ताजा और सही मात्रा में ही खाना चाहिए.

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका