
जॉब - एजुकेशन
DigiLocker के जरिए रियल टाइम में एक्सेस कर सकेंगे रिजल्ट और मार्कशीट
DigiLocker के जरिए रियल टाइम में एक्सेस कर सकेंगे रिजल्ट और मार्कशीट
आईसीएसई (ICSE) और आईएससी (ISC) के छात्रों के लिए राहत भरी खबर है. दरअसल, इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय (MeitY) ने मंगलवार (7 मई) को कहा कि आईसीएसई कक्षा दसवीं और आईएससी कक्षा बारहवीं के छात्र अब डिजीलॉकर (DigiLocker) से रियल टाइम में अपने रिजल्ट्स, मार्कशीट्स और सर्टिफिकेट्स को एक्सेस कर सकते हैं.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!छात्र अपने ऑथेंटिक डिजिटल डॉक्यूमेंट को डिजिटल फॉर्मेट में प्लेटफॉर्म से कभी भी, कहीं भी एक्सेस कर सकते हैं. मंत्रालय ने कहा, “डिजिटल इंडिया इनिशिएटिव के तहत डिजीलॉकर ने बोर्डों, विश्वविद्यालयों और अन्य बॉडीज द्वारा डिजिटल फॉर्मेट में एकेडमिक क्रेडेंशियल जारी करने और उन तक एक्सेस के लिए एक सुरक्षित, विश्वसनीय और इको-फ्रेंडली सॉल्यूशन प्रदान करके इस क्रांतिकारी कदम को इनेबल किया है.”
