RADA
लाइफ स्टाइल

रोज मेडिटेशन करने से मिलेंगे कई हैरान करने वाले फायदे

नई दिल्ली। आजकल की भागदौड़ भरी जिदंगी में लोग अपनी फिजिकल हेल्थ का तो ख्याल रख लेते हैं लेकिन मेंटल हेल्थ को नजरअंदाज कर देते हैं। मेंटल हेल्थ बनाए रखना फिजिकल हेल्थ ही तरह ही बहुत महत्वपूर्ण होता है। ऐसे मेंथल हेल्थ को बनाए रखने के लिए रोजाना मेडिटेशन करना फायदेमंद रहता है। रोजाना कम से कम 10 मिनट मेडिटेशन करने से व्यक्ति को शांति मिलती है। साथ ही स्ट्रेस दूर करने में भी मदद मिलती है। इसके अलावा मेडिटेशन करने से हार्ट हेल्थ भी सुधरती है और ब्रेन भी शार्प होता है। आइए जानते हैं रोजाना मेडिटेशन करने के क्या फायदे होते हैं
मेडिटेशन क्या है?
मेडिटेशन ध्यान करने की ऐसी प्रक्रिया है जिसमें व्यक्ति शांत मन से आंखे बंद करके बैठता है और अपनी सांसों पर फोकस करता है।
रोजाना मेडिटेशन करने के कई फायदे होते हैं

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
  • मानसिक शांति

रोजाना मेडिटेशन करने से आपको शांति महसूस होती है। इससे एकाग्रता बढ़ती है। व्यक्ति ऑफस में अच्छे से काम कर पाता है।

  • स्ट्रेस मेनेजमेंट

रोजाना 10 मिनट मेडिटेशन करने से तनाव कम करने में मदद मिलती है जिससे व्यक्ति चिंता मुक्त होकर अच्छे से अपना काम कर पाता है।

  • मानसिक स्वास्थ्य

मेडिटेशन करने ये आपके मानसिक स्वास्थ्य को सुधारता है और आत्मविश्वास को बढ़ाता है। इसलिए रोजाना मेडिटेशन करना शुरु करें।

  • एजिंग

कुछ शोध में इस बात का पता चला है कि रोजाना मेडिटेशन करने से एजिंग के साइड इफेक्ट्स कम होते हैं।

नींद न आने की समस्या

रोजाना मेडिटेशन करने से नींद न आने की समस्या भी दूर होती है। जिस व्यक्ति को नींद आने की समस्या है उसे रोजाना कम से कम 20 मिनट मेडिटेशन जरूर करना चाहिए।

निर्णय लेने की क्षमता बढ़ती है

रोजाना कम से कम 10 मिनट मेडिटेशन करने से व्यक्ति को निर्णय लेने में आसानी होती है। इससे निर्णायक क्षमता बढ़ती है।मेडिटेशन करने के कई स्वास्थ्य के लाभ भी है। रोजाना 10 मिनट मेडिटेशन करने से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है, ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल रहता है और तो और पाचन भी दुरुस्त रहता है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका