RADA
अपराध

लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे युवक ने कबूला अपराध, ये वजह से की हत्या

लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे युवक ने कबूला अपराध, ये वजह से की हत्या

बलौदाबाजार. महिला की पिटाई के बाद पत्थर में पटककर उनकी हत्या करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने अपराध कबूल कर हत्या की बात स्वीकार कर लिया है.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 ये खबर भी पढ़ें : This upcoming SUV of Citroen seen on the roads before launch

मामले का खुलासा करते हुए एसडीओपी निधि नाग ने बताया कि बीती रात बलौदाबाजार लोहिया नगर में सरस्वती कुर्रे नामक महिला की हत्या कर लाश को नाली में फेक दिया था, जिसके सिर पर काफी गहरे जख्म थे. पास ही पत्थर पड़ा था. घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया है. आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार कर लिया है. आरोपी महिला के साथ आरोपी लिव इन रिलेशनशिप के तहत रहता था. उससे एक आठ माह की छोटी बच्ची भी है. आरोपी के विरुद्ध धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है.

ये खबर भी पढ़ें : कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर, ज़िले में अतिक्रमण एवं अवैध प्लाटिंग पर हुई कार्रवाई

आरोपी ने बताया कि वह तीन वर्षों से महिला के साथ रहता था. उसके अन्य लोगों से भी संबंध थे और नशे का सेवन करती थी. कल उसने नशा किया और उसके बाद गाली दी, जिससे गुस्से में आकर पत्थर मारकर हत्या कर दी. इस पूरी घटना को सुलझाने में थाना प्रभारी अजय झा सहित स्टाफ का प्रमुख योगदान रहा.

ये खबर भी पढ़ें : नगर निगम ने डूंडा में 5 एकड़ भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग पर रोक लगायी

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका