अपराध
Trending

ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार 

सिलीगुड़ी । भक्ति नगर थाने की पुलिस ने लाखों रूपये की ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक का नाम तूफान राय है। वह सिलीगुड़ी नगर निगम के 43 नंबर वार्ड अंतर्गत दादा भाई कॉलोनी का निवासी है।

ये खबर भी पढ़ें : दिल दहला देने वाली परंपरा: शव की राख से बना सूप पीते हैं इस जगह के लोग

ये खबर भी पढ़ें : करवा चौथ पर Katrina Kaif की फोटो फंस कर रहे वायरल – Pratidin Rajdhani

पुलिस सूत्रों के अनुसार, तूफान राय मंगलवार रात ब्राउन शुगर के साथ पीसी मित्तल बस स्टैंड पहुंचा था। जिसके बाद भक्ति नगर थाने की पुलिस ने मिली सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तूफान राय को पकड़ लिया। उसकी बैंग की तलाशी लेने पर ब्राउन शुगर और भारी संख्या में प्रतिबंधित कफ सिरफ की बोतल बरामद हुई।

ये खबर भी पढ़ें : कई ऐसे तरीके हैं जिनके जरिये आप वॉट्सऐप पर बिना नंबर सेव किए मैसेज भेज सकते हैं

जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित बाजार मूल्य लाखों रुपये आंकी गई है। बाद में पुलिस ने तूफान राय को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। भक्ति नगर थाने की पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

ये खबर भी पढ़ें : सुषमाके स्नेहिल सृजन – आसमां उड़ान भरो – Pratidin Rajdhani

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button