श्री रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी में ‘युवा जोहार – विकसित भारत @2047’ कार्यक्रम आयोजित
सांसद डॉ. हेमांग जोशी ने युवाओं से किया संवाद, राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का किया आह्वान

रायपुर। श्री रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी, रायपुर में ‘युवा जोहार – विकसित भारत @2047’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वडोदरा के सांसद डॉ. हेमांग जोशी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक माननीय गुरु खुशवंत साहेब एवं विधायक श्री मोतीलाल साहू शामिल हुए। इस अवसर पर श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के ग्रुप डायरेक्टर डॉ. कमल प्रधान सहित विश्वविद्यालय के डीन, विभागाध्यक्ष, प्राध्यापक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
सलमान खान के सामने छलके स्काउट के आंसू, Bigg Boss 20 में यंग डीएसए को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. हेमांग जोशी ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए विकसित भारत @2047 के संकल्प में युवाओं की भूमिका पर विस्तार से विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं और राष्ट्र के भविष्य का निर्माण उनके विचारों, कार्यों एवं संकल्पों से होगा। उन्होंने युवाओं को सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली सूचनाओं एवं समाचारों पर आंख मूंदकर विश्वास करने के बजाय उनकी सत्यता की जांच करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि युवाओं को जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनकर सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य की दिशा में निरंतर प्रयास करना चाहिए तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देना चाहिए।
इस अवसर पर ग्रुप डायरेक्टर डॉ. कमल प्रधान ने कहा कि युवा पीढ़ी में अपार ऊर्जा, प्रतिभा एवं क्षमता है। शिक्षा, संस्कार, अनुशासन और कौशल विकास के माध्यम से युवा अपने व्यक्तित्व को निखारने के साथ देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने करियर के साथ-साथ समाज एवं राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारियों को भी समझने और एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में आगे बढ़ने का आह्वान किया।
ध्रुव जुरेल ने हवा में उड़कर लपका हैरतअंगेज कैच, बल्लेबाज भी रह गया हैरान! देखें VIDEO
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने विद्यार्थियों के साथ विभिन्न विषयों पर विचार साझा किए और उन्हें विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक संवाद में भाग लिया और अतिथियों के मार्गदर्शन से प्रेरणा प्राप्त की। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूकता, जिम्मेदारी एवं सकारात्मक सोच विकसित करना तथा विकसित भारत @2047 के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना रहा। कार्यक्रम प्रेरणादायी एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

