
अन्य
जोन 1 जोन कमिश्नर ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 की पुख्ता तैयारी करने दिए आवश्यक निर्देश
रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर नगर निगम जोन 1 जोन कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर द्वारा स्वछता सर्वेक्षण 2026 की पुख्ता तैयारी के सम्बन्ध में नगर निगम जोन 1 कार्यालय में आवश्यक निर्देश दिये. नगर निगम जोन 1 जोन कमिश्नर द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 की जोन स्तर पर पुख्ता तैयारी के सम्बन्ध में ली गयी बैठक में कार्यपालन अभियंता श्री द्रोनी कुमार पैकरा, जोन 1 जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री खेमलाल देवांगन सहित सभी वार्ड सफाई सुपरवाइजरों और सभी वार्डों के अनुबंधित सफाई ठेकदारों की उपस्थिति रही.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

