RADA
छत्तीसगढ़
Trending

जोन 4 अध्यक्ष मुरली शर्मा ने जलसंकट पर बुलाई बैठक, पार्षदों से लिए सुझाव, टैंकर और बोरवेल चालू करने के दिए निर्देश

रायपुर- आज नगर पालिक निगम रायपुर के जोन 4 कार्यालय में जोन 4 जोन अध्यक्ष  मुरली शर्मा ने जल कार्य विभाग अध्यक्ष  सीमा संतोष साहू सहित एमआईसी सदस्य  अमर गिदवानी, श्रीमती संजना हियाल, पार्षद  अजय साहू, कार्यपालन अभियंता  शेखर सिंह, सहायक अभियंता फिल्टरप्लांट योगेश देवांगन, उप अभियंता  गोपाल प्रधान एवं अन्य सम्बंधित जोन 4 अधिकारियों की उपस्थिति में वार्डों में गर्मी में गहन पेयजल संकट की समस्या का निदान करने चर्चा करतै हुए वार्ड पार्षदों से सुझाव लिए. समीक्षा बैठक में जल कार्य विभाग के सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि पेयजल संकट से ग्रस्त वार्डों में पेयजल टैंकरों से पेयजल की रहवासियों को उपलब्धता प्रतिदिन सतत मॉनिटरिंग कर सुनिश्चित की जाये और जहां बोरवेल्स गर्मी के कारण बन्द हो गए या सूख गए हों, वहाँ स्थल पर व्यवहारिक आवश्यकता देखकर बोरवेल्स को तत्काल बनवाकर चालू किया जाये, अन्यथा की स्थिति में गर्मी के दौरान टैंकरों से पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाये. गर्मी में लगातार पेयजल समस्या का समाधान करने की दृष्टि से वार्ड पार्षदों सहित बैठक लेकर जनहित में आवश्यक कार्यवाही की जाएगी, ताकि लोगों को गर्मी में सहजता और सरलता के साथ पेयजल उपलब्ध हो सके.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका