
छत्तीसगढ़
Trending
जोन 9 की काऊ कैचर टीम ने वार्ड 33 के एक्सप्रेस वे नाला से एक बछड़े को सुरक्षित बाहर निकाला, प्राप्त जन शिकायत का किया त्वरित निदान
रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 9 की काऊ कैचर टीम द्वारा जोन कमिश्नर संतोष पाण्डेय के निर्देश पर जोन स्वच्छता निरीक्षक भोला तिवारी एवं अन्य सम्बंधित कर्मचारियों की उपस्थिति में जोन क्षेत्र के तहत शहीद वीर नारायण सिंह वार्ड नम्बर 33 क्षेत्र में समीप एक्सप्रेस वे में नाला में अचानक गिरे बछड़े को थ्री डी मशीन की सहायता से नाले से सुरक्षित बाहर निकाल लिया और वार्ड वासियों से प्राप्त जन शिकायत का जोन के स्तर पर त्वरित निदान किया. त्वरित निदान को लेकर वार्डवासियों ने जोन 9 की काऊ कैचर टीम को सराहा है और हार्दिक धन्यवाद दिया है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

